Pjimage healt

कब्ज से बचे, बढ़ सकता है बवासीर का खतरा, इन्हें खाने से दूर होगी समस्या

कोलकाता । आजकल की लाइफस्टाइल में लोगों का खानपान बहुत बदल गया है। जिसकी वजह से डाइजेशन सिस्टम में खराबी देखने को मिल रही है और लोगों को आम जीवन में पेट से जुड़ी कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं परेशानियों में से एक है कब्ज की समस्या। जिसमें आपका पेट पूरी तरह साफ नहीं होता और आपको घंटों शौच में बैठना पड़ता है। लम्बे समय तक कब्ज की समस्या रहने से बवासीर का खतरा होने के साथ ही कई बीमारियां का खतरा बना रहता है। ऐसे में आपको अपने आहार में फाइबर वाली चीजों को शामिल करना चाहिए जो कॉन्स्टिपेशन से राहत दिलाने में मदद करें। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं।

पपीता : पपीता पेट के हर तरह की बीमारी में फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट संबंधी कई तरह के बिकार दूर होते हैं। यह कब्ज की परेशानी को भी खत्म करने में मदद करता है। पपीता में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर रिच फूड खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है। इसमें प्रोटीन, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन समेत कई आवश्यक पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो कई अन्य बीमारियों में राहत देने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें:  अंकिता के लिए राहुल का प्रदर्शन, औरेया की घटना पर प्रियंका का रोष

केला : केले में मौजूद उच्च फाइबर कब्ज के प्रभाव को सामान्य करने में मदद कर सकता है। इसे खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती। केले में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं, केला कब्ज से राहत दिला सकता है।

ओटमील : सेहतमंद रहने के लिए नाश्ते में ओटमील शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें कई जरूररी पोषक तत्व जैसे आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, फोलेट, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर और बीटा ग्लूकोज पाए जाते हैं। फाइबर लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है। फाइबर रिच फ़ूड खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज की समस्या से निजात मिलता है। ओटमील से मोटापा और मधुमेह में भी आराम मिलता है।

जामुन : जामुन में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, फाइबर कब्ज की समस्या से राहत दिलाने का काम कर सकते हैं। जामुन के सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर रखा जा सकता है। जामुन को डाइट में शामिल कर कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

हरी सब्जियां : अगर आपको कब्ज की समस्या है तो ऐसे में हरी सब्जियों को कभी भी ना नहीं बोंसे क्योंकि इने कई सारे ऐसी चीजें पाई जाती है जो सेहत के लिए हर तरह से फायदेमंद होती हैं। खासकर पालक,मेथी,सरसो का सेवन आप जरुर करें इससे आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी और आप स्वस्थ रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  होली : हानिकारक रंगों से बाल-त्वचा को बचाने के खास उपाय

अलसी के बीज : फाइबर से भरपूर फूड्स के अलावा अलसी के बीज भी पेट के सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अलसी में विरेचक गुण पाया जाता है। इसके सेवन से मल त्यागने में आसानी होती है। इनके रेगुलर उपयोग से मलाशय की सफाई करने में मदद मिलती है। अलसी के बीच को पीस कर पराठा बनाकर भी खा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें की इसका सेवन ज्यादा न करें, नहीं तो इन्हें पचाना मुश्किल हो जाएगा।

दाल : कई लोगों को दाल नहीं पसंद होती है लेकिन अगर आपको कब्ज की परेशानी है तो आप दाल की सेवन जरुर करें। वैसे तो लगभग हर घर में दाल बनती ही है लेकिन कई लोग इसे नहीं खाते हैं लेकिन आप इसे नजरअंदाज ना करें और इसका सेवन करें। इसमें मिनरल, प्रोटीन और फाइबर होता है जो कब्ज से छुटकारा दिलाता है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  'संकट की घड़ी में इजराइल के साथ खड़े रहे पीएम मोदी'
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *