वाराणसी। जिस व्यक्ति की कुंडली में अमावस्या दोष होता है उसे जीवन में कई परेशानियों और बाधाओं का सामना करता पड़ता है।
📌 व्यक्ति के अपनी माँ के साथ सम्बन्ध खराब होने की सम्भावना होती है। उन्हें माँ का प्यार और दुलार नही मिल पाता है।
📌 इस दिन जन्मे व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ और तंदुरुस्त होते हैं।
📌 ये व्यक्ति हमेशा जीत ही हासिल करते हैं, लेकिन फिर भी इन्हें कभी भी मान सम्मान नही मिलता है। उन्हें लोगो द्वारा अपमानित होने पड़ता है।
📌 इस दिन जन्मे व्यक्ति अपनी संतान और अपनी पत्नी द्वारा बहुत अपमानित होते हैं।
📌 घर में हमेशा अशांति का माहौल रहता है।
📌 व्यक्ति को माँ का आशीर्वाद नही मिल पाता है।

📌 वो और उसका परिवार परेशानियों से घिरा रहा है।
📌 व्यक्ति को कई शारीरिक और मानसिक परेशानियाँ होने लगती हैं।
📌 व्यक्ति की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो जाती है।
📌 व्यक्ति को अपना करियर सेट करने में बहुत दिक्कतों का सामना करता पड़ता है।
📌 इस दिन जन्मा व्यक्ति मानसिक रोग से पीड़ित रहता है।
📌 हमेशा अस्थिर/असमंजस रहता है उसे क्या करना चाहिए और क्या नही।
📌 इन व्यक्तियों का मन स्थिर नही रहता और मन में अच्छे विचारो की जगह गंदे, नकारात्मक और बुरे विचार आने लगते हैं।
📍अमावस्या दोष निवारण!
📌 यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में अमावस्या दोष है तो उन्हें रोज सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए।
📌 व्यक्ति को चंद्रमा और सूर्य से जुडी कोई चीज दान में देनी चाहिए जैसे लाल और सफेद कपडा, गेहूं, चावल, दूध, खीर आदि।
📌 भोलेनाथ की मन से और श्रद्धा से आराधना करे। रोज कच्चे दूध में पानी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करे।
📌 व्यक्ति को पूर्णिमा का व्रत रखना चाहिए।
📌 अमावस्या के दिन सफेद चीज दान करे।
📌 पक्षियों को चावल और दाने डाले।
📌 व्यक्ति को चंद्रमा मन्त्र का जाप करना चाहिए।
📌 व्यक्ति को चन्द्रमा का चांदी का लॉकेट बनवाकर पहनना चाहिए।
📍अमावस्या के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?
📌 अमावस्या के दिन गेहूं या आटा नही खरीदना चाहिए और न ही किसी से माँगना चाहिए।
📌 इस दिन भूलकर भी शराब और मांस घर न लेकर आए।
📌 यह दिन पितरो का होता है और झाड़ू का सम्बन्ध माँ लक्ष्मी से होता है। यदि इस दिन कोई झाड़ू खरीदता है तो लक्ष्मी माँ उनसे नाराज हो जाती हैं।
📌 पूजा से जुडी चीजे इस दिन नही खरीदनी चाहिए। फल, फूल, अगरबत्ती, कपडे, पूजा थाली आदि सब पहले खरीद ले, अमावस्या के दिन खरीदने से बचे।
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



