Aaj Ka Rashifal

31 अगस्त 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
31 अगस्त 2026, सोमवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज दिन के मध्यान तक आपको शांति रहने की सलाह है आज भी व्यावसायिक कारणों से मानसिक बेचैनी रहेगी ऊपर से घरेलू उलझने रहने पर अधिक दबाव में कार्य करना पड़ेगा। दिन के आरंभिक भाग में बचते-बचते भी घर के सदस्य अशांति का वातावरण बनाएंगे। परिजन किसी ना किसी कारण से असंतुष्ट ही रहेंगे यही हाल कार्य क्षेत्र पर भी रहेगा सहकर्मी अथवा अधिकारी वर्ग आपकी एक गलती के इंतजार में रहेंगे आज मनमौजी व्यवहार से बचे अन्यथा बाद में स्वयं के ऊपर ही ग्लानि होगी। धन संबंधित मामले भी कलह का कारण बनेंगे व्यवहार में स्पष्टता रखें बदनामी होने का भय है। अतिआवश्यक कार्यो को पूर्ण करने के लिये संध्या तक प्रतीक्षा करना लाभदायक रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन धन लाभ वाला है लेकिन अपनी वाणी को सही जगह प्रयोग करें अन्यथा जहां लाभ की संभावना रहेगी वहां किसी से कलह भी हो सकती है। मध्यान से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूरे करने का प्रयास करें आज लाभ कमाना आसान लगेगा लेकिन इतना आसान भी नही होगा। कार्यो को मामूली समझ ढील देंगे बाद में परेशानी होगी फिर भी आज धन लाभ कही ना कही से हो ही जायेगा। व्यवसायी वर्ग जोड़ तोड़ की नीति अपनाएंगे जिससे बिक्री तो होगी पर उचित लाभ नही मिल सकेगा। नौकरी पेशा आज संतोषी स्वभाव के रहेंगे। परोपकार की भावना आज कम ही रहेगी परेशान व्यक्ति को भी टरकाने के प्रयास में रहेंगे। गृहस्थ में बाहर की अपेक्षा शांति मिलेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज दिन का आरंभ भाग असमंजस की स्थिति के कारण कार्य शून्य रहेगा। जो करना चाहेंगे वातावरण उसके विपरीत बनेगा लेकिन धर्य रखें ये परेशानी कुछ समय के लिये ही रहेगी मध्यान बाद से स्थिति अनुकूल बनने लगेगी सोची हुई योजनाओ में आज पूरी तरह से सफलता तो नही मिलेगी फिर भी भविष्य के प्रति निश्चिन्त करने वाले कार्य होंगे। धन की आमद आज सामान्य रहेगी व्यवहारिकता बनाये रखें तो निकट भविष्य में किसी विशेष व्यक्ति का महत्त्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है जो कि जीवन को नई दिशा देने में सहायक बनेगा। नौकरी वाले लोग खर्च से परेशान रहेंगे। पारिवारिक स्थिति दिन की अपेक्षा संध्या बाद बेहतर अनुभव होगी। सेहत में आज मामूली नरमी रहेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन कुछ रोचक घटनाएं घटेंगी दिन का पूर्वार्ध नई संभावनाएं लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र पर आज गंभीर रहेंगे। किसी परिचित से आश्चर्य में डालने वाले समाचार मिलेंगे। आपके कार्य मे बाधा डालने वाले लोग आसपास ही रहेंगे, मध्यान तक इनका असर नही होगा लेकिन मध्यान बाद कुछ ना कुछ गड़बड़ अवश्य होगी। जिन्हें अपना हितैषी समझ रहे है वे ही आपकी चुगली कर वातावरण खराब करेंगे। धन की आमद दोपहर तक सामान्य रहेगी पुराने कार्यो से लाभ होगा। दोपहर बाद अधिकांश कार्य किसी अन्य के कारण अधूरे रह जाएंगे घर का वातावरण भी आज अचानक गर्म होगा विशेषकर महिलाएं वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आप आज दिन के मध्यान भाग तक कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय ना लें अन्यथा हानि होने पर मनोबल टूटेगा। दिनचर्या आज अस्तव्यस्त अधिक रहेगी मन मे नकारत्मक भाव आएंगे कार्यो के प्रति लापरवाह भी रहेंगे परिजन अथवा सहकर्मी सही सलाह देंगे लेकिन मतिभ्रम के कारण ये आपको गलत लगेंगे। दोपहर के बाद से स्थिति में सुधार आने लगेगा फिर भी धन संबंधित कार्य कल तक के लिये टालना ही बेहतर रहेगा। घर मे किसी के हाथ नुकसान हो सकता है मशीनरी अथवा अन्य खतरे वाले कार्यो में अतिरिक्त सावधानी बरतें। संध्या बाद का समय दिन की तुलना में शांति से व्यतीत होगा मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक हालात सुधरेगी। पुराना रोग फिर से बन सकता है संयम बरतें।

यह भी पढ़ें:  03 जून 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको दिन के पहले हिस्से में लाभ पाने के प्रस्ताव आएंगे लेकिन दुविधा के कारण प्रतिस्पर्धी इसका लाभ उठा सकते है। कार्य व्यवसाय से आज उन्नति की आशा लगा सकते है। दोपहर तक कि भगदौड़ एक समय व्यर्थ होती प्रतीत होगी धैर्य रखें जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय बाद में पश्चाताप का कारण बन सकता है। धन अथवा अन्य लाभ आज अकस्मात ही होगा पर होगा जरूर। घर मे खाने पीने की वस्तुओं अथवा अन्य सुखोपभोग के सामान पर खर्च करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर भी कुछ ना कुछ खर्च लगे रहेंगे। धन संबंधित समस्या संध्या बाद नही रहेगी फिर भी किसी से वादा ना करें। घर के सदस्य किसी महत्त्वपूर्ण विषय को लेकर चिंतित होंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आप धन संबंधित कार्यो को छोड़ अन्य सभी कार्यो से सम्मान पाने के हकदार बनेंगे। आर्थिक उलझने दिन के आरंभ से अंत तक किसी ना किसी रूप में परेशान करेंगी कार्य समय से पूर्ण करने के बाद भी धन की आमद को लेकर इंतजार करना पड़ेगा किसी बुजुर्ग व्यक्ति का सहयोग मिलने से थोड़ी उलझनों से राहत मिलेगी। मध्यान बाद का समय सामाजिक कार्यो के लिये निकालना पड़ेगा गृहस्थ अथवा रिश्तेदारी में ना चाहते हुए भी खर्च करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में शांति रहेगी आपके किसी उत्कृष्ट कार्य से परिजन गर्व करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित छोटी मोटी समस्याएं लगी रहेंगी फिर भी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में जितनी मेहनत करेंगे उसका लाभ मध्यान तक मिल जाएगा। आज लापरवाही से बचें अन्यथा मध्यान बाद स्थिति प्रतिकूल होने पर सभी कार्य बाधित होने लगेंगे। लाभ की जगह हानि होने की संभावना अधिक रहेगी। मानसिक रूप से तरोताजा रहेंगे फिर भी आलसी वृति कार्यो में विलंब कराएगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय आशा से कम ही रहेगा। सहकर्मी अथवा परिजन आज भावुक रहेंगे जिससे स्थिति कों सम्भालना परेशानी में डालेगा। दोपहर बाद जिस भी कार्य से लाभ की उम्मीद रखेंगे उसके विपरीत फल मिलेंगे। संध्या से सेहत में भी गिरावट आने लगेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन उदासीनता में व्यतीत करेंगे जल्दी से किसी भी कार्य मे परिश्रम करने का मन नही करेगा जिसके परिणाम स्वरूप लाभ भी अल्प होगा। आज आप यथार्थ को छोड़ काल्पनिक दुनिया मे खोये रहेंगे आपके लिए जो कार्य असंभव है उनकी कल्पना करने पर बाद में मन हीन भावना से ग्रस्त होगा। धन लाभ के लिये किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी शारीरिक रूप से ना सही लेकिन व्यवहारिक रूप से सक्रिय रहना आज अत्यंत आवश्यक है। मध्यान बाद भविष्य में लाभ कमाने के अवसर हाथ लगेंगे दुविधा में ना पड़े ये हितकर ही रहेंगे। घर मे किसी ना किसी से मामूली नोकझोंक होगी। अकस्मात धन लाभ होने पर सेहत को भूल जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  18 अप्रैल : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज मध्यान तक कि दिनचर्या को अस्तव्यस्त ना होने दे अन्यथा ना चाहकर भी व्यर्थ के कामों में समय खराब होने पर मध्यान बाद से बनने वाली शुभ स्थिति का लाभ नही उठा सकेंगे। दिन के आरंभ में शारीरिक दुर्बलता अनुभव होगी जिसके चलते दैनिक कार्यो में विलंब हो सकता है। नौकरी वाले लोग आज किसी दुविधा में फंसे रहेंगे दोपहर तक मेहनत का फल ना मिलने से मन मे निराशा रहेगी धैर्य रखें इसके बाद का समय कार्य सिद्धि दायक रहेगा दिन भर के प्रयास संध्या के आसपास फलित होंगे फिर भी संतोषी वृति अपनाए ज्यादा के चक्कर मे कम से भी वंचित रह सकते है। घर मे शुभ समाचार मिलने से आनंद छाया रहेगा फिर भी व्यर्थ बोलने से बचें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपको बीते कल की तुलना में थोड़ी राहत मिलेगी। आज भी मध्यान तक मानसिक दुविधायें एवं असंतोष की भावना लाभ से दूर रखेंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा लेकिन पूरी तरह से नही कठिन परिश्रम करने पर मर्ज दोबारा बढ़ सकता है इससे बचें। कार्य व्यवसाय को लेकर मानसिक चिंताए दिन भर लगी रहेंगी किसी ना किसी कारण से व्यवसाय में धन संबंधित मामले अटके रहेंगे। मध्यान बाद से पूण्य उदय होंगे धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी लेकिन मन मे स्वार्थ पूर्ति की भावना रहने के कारण आध्यात्म का लाभ नही मिल सकेगा। परिजन आपसे सहानुभूति रखेंगे कुछ मतलब भी साधेंगे। यात्रा से बचें चोटादि का भय है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप घर अथवा कार्य क्षेत्र पर चाहकर भी सुव्यवस्था नही बना पाएंगे उल्टे जो कार्य ठीक चल रहे है वो भी गलत मार्गदर्शन अथवा जल्दबाजी में बिगड़ सकते है। मध्यान तक धन कमाने की आपाधापी में गिरती सेहत की अनदेखी करेंगे जिसका विपरीत परिणाम संध्या से देखने को मिलेगा। थकान एवं हाथ पैरों में शिथिलता आने लगेगी पेट संबंधित समस्या बढ़ने पर अन्य शारीरिक अंगों को निष्क्रिय करेगी। धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा लेकिन अनर्गल कार्यो में तुरंत खर्च भी हो जाएगा। प्रलोभन में आपके साथ ठगी हो सकती है। परिजनों से पूर्व में किया गलत व्यवहार आज दुखी करेगा।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:  बांकुरा के बीडीओ के घेराव के बाद रविवार को फिर विरोध प्रदर्शन

।।आज का पंचांग।।
31 अगस्त 2026, सोमवार
हिंदी माह भाद्रपद

पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: कृष्ण तृतीया – सुबह 8:51 बजे तक
इसके बाद: कृष्ण चतुर्थी प्रारंभ
नक्षत्र: रेवती – अगले दिन 3:24 बजे तक, फिर अश्विनी
योग: गण्ड – 1 सितंबर रात्रि 1:50 बजे तक, फिर वृद्धि
करण: विष्टि/भद्रा – सुबह 8:51 बजे तक; इसके बाद बव

चंद्र राशि: मीन
सूर्य राशि: सिंह
ऋतु: वर्षा
अयन: दक्षिणायन
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948

सूचना : तिथि, नक्षत्र, योग और करण के परिवर्तन के समय विभिन्न स्थानों पर कुछ मिनट का अंतर हो सकता है।

प्रमुख समय :-
सूर्योदय: 5:49 बजे
सूर्यास्त: 6:27 बजे
चंद्रोदय: लगभग 8:20–8:30 बजे रात्रि; स्थान के अनुसार अंतर
राहुकाल: सुबह 7:30–9:10 बजे
यमगण्ड: 10:45 बजे–12:20 बजे
गुलिक काल: 2:00–3:35 बजे
ब्रह्म मुहूर्त: 4:30–5:15 बजे
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजे के आसपास; स्थानीय गणना में कुछ मिनट का अंतर रहेगा।

व्रत एवं पर्व : बहुला चौथ / संकष्टी चतुर्थी के लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि 31 अगस्त को सूर्योदय के समय तृतीया है और सुबह लगभग 8:51 बजे चतुर्थी शुरू होती है। इसलिए बहुला चौथ की पूजा-व्रत संबंधी गणना चतुर्थी तिथि के आरंभ को ध्यान में रखकर की जाती है।
आज का दिशा शूल पूर्व

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री Avatar

“पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री वैदिक ज्योतिष के विद्वान हैं। वे दैनिक राशिफल, पंचांग, मुहूर्त, धर्म-कर्म और शुभ-अशुभ योगों पर विस्तृत जानकारी देते हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के गहन अध्ययन के साथ वे पाठकों को सरल भाषा में उपयोगी ज्योतिषीय सलाह प्रदान करते हैं।”

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − eight =