।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
28 अगस्त 2026 शुक्रवार
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य या दिवस का अवसर या सूचना मिलेगी । आराम के लिए समय कम मिलेगा। आपको बिजनेस के सिलसिले में किसी से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपको फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी । आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। प्रेमीजन के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। कुछ लोगों के गलत बयान से आपका मन थोड़ा खराब होगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने बटुए का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नए व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको गुस्से में किसी से बात करने से बचना चाहिए। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करेंगे। आपको अपने आसपास के कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। प्रेमीजन को अचानक उपहार मिलेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। कार्यों में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का समाधान मिल जायेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। महिलाएं घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यालय के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। व्यापार में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कार्यालय में अधिक समय देने से रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। कार्यालय में आपके काम को लेकर अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के विद्यार्थी के लिए दिन अच्छा रहेगा। बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा पर जाना चाहिए। प्रेमी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आपको अचानक खुशखबरी मिलेगी। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने का मन बनायेंगे माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपको व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से सौदा करने का मौका मिलेगा। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा मौका मिलने का योग बन रहा है। आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। सभी कार्यों में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में दाखिला लेने का विचार बनायेंगे।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपकी नए कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर कोई मनोरंजन करेंगे। आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव समाप्त हो जायेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। कार्यालय का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा उपहार मिलेगा।
कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।
।।आज का पंचांग।।
28 अगस्त 2026 शुक्रवार
हिंदी माह श्रावण
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: पूर्णिमा – सुबह 9:48 बजे तक, इसके बाद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
नक्षत्र: शतभिषा – 29 अगस्त सुबह 3:13 बजे तक
योग: अतिगण्ड – सुबह 7:27 बजे तक, फिर सुकर्मा
करण: बव – सुबह 9:48 बजे तक, फिर बालव
चंद्र राशि: कुंभ
सूर्य राशि: सिंह
विक्रम संवत: 2083, रौद्र
शक संवत: 1948, पराभव
तिथि, नक्षत्र, योग और करण के समय विभिन्न स्थानों के अनुसार कुछ मिनट बदल सकते हैं।
सूर्योदय-सूर्यास्त
कटनी में 28 अगस्त को सूर्योदय 5:48 बजे और सूर्यास्त 6:30 बजे है।
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: लगभग 4:30–5:15 बजे
अभिजीत मुहूर्त: 11:55 बजे–12:45 बजे
विजय मुहूर्त: 2:25–3:15 बजे
गोधूलि मुहूर्त: सूर्यास्त के आसपास
अशुभ समय
राहुकाल: 10:45 बजे–12:20 बजे
यमगण्ड: 1:55–3:30 बजे
गुलिक काल: 7:30–9:10 बजे
दुर्मुहूर्त: प्रातः एवं दोपहर में छोटे अंतराल
शुभ-अशुभ मुहूर्त स्थान के सूर्योदय-सूर्यास्त के अनुसार बदलते हैं।
विशेष : 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा है और इसी दिन कई पंचांगों में रक्षाबंधन का उल्लेख मिलता है। पूर्णिमा तिथि सुबह लगभग 5:57 से 9:48 बजे तक है।
सूचना : स्थानीय परंपरा और पंचांग-पद्धति के अनुसार रक्षाबंधन के मुहूर्त में अंतर हो सकता है।
आज का दिशा शूल पश्चिम
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

