Horo

04 अगस्त : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल पंचांग।।
04 अगस्त 2022, गुरुवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप थौड़े व्यस्त रहेंगे परन्तु संतान के लिए समय अवश्य निकालें। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। स्वास्थ्य का सुधार सम्भव है। आराम करें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में आराम कम मिलेगा लेकिन चिंताजनक नहीं होगा। अच्छे डॉ. से सम्पर्क कर सकते हैं या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें सकते हैं। नए भवन में जाने के योग हैं। आज धन लाभ के योग हैं। सामाजिक दायरा आपके साथ रहेगा। आध्यात्मिक विषयो में रूचि बढेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। जरूरी कार्य समय पर पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार में सहयोग करें लाभ होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी/मित्रता के चलते किसी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

यह भी पढ़ें:  29 दिसंबर : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।धर्म कर्म में ध्यान लगेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। आराम के लिए समय निकालें व नींद पूरी लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री या कार्यक्षेत्र में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्म में रूचि बढेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। कहीं से अटका धन मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है। यश कीर्ति मान बढेगा। आज दोस्तों से विशेष लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:  ममता ने दी जानकारी, दिसंबर में पीएम से मिलने दिल्ली जाएंगी

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने मित्र-परिचितों से संपर्क होगा। परिणाम की चिंता न करें, सिर्फ कर्म करने पर ध्यान देवें। आराम करें।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
04अगस्त 2022 गुरूवार
हिंदू माह श्रावण माह

तिथि षष्ठी 05:40:16am
तिथि सप्तमी 05:05:56am
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र चित्रा 06:46:35am
योग साध्य 04:32:25pm
करण तैतुल 05:40:16am
करण गर 05:27:25pm
करण वणिज 05:05:56am
चन्द्र राशि कन्या till 06:38:44am
चन्द्र राशि तुला from 06:38:44am
सूर्य राशि कर्क
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) नल
विक्रम संवत 2079 am
शक संवत 1944

सूर्योदय 05:27:34am
सूर्यास्त 06:40:20pm
चंद्रोदय 11:04:34 am
चंद्रास्त 10:48:34pm
सूर्योदय
लग्न कर्क 17°28′, 107°28′
सूर्य नक्षत्र आश्लेषा
चन्द्र नक्षत्र चित्रा

आज जन्में बच्चो का नक्षत्र
पद, चरण
पो चित्रा 06:38:44am
रा चित्रा 12:43:42pm
री चित्रा 06:46:35pm
रू स्वाति 24:47:19am
आज का दिशा शूल दक्षिण

यह भी पढ़ें:  चीन से आने वाले यात्रियों के लिए अमेरिका ने कड़े किए नियम

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *