कोलकाता : बीबीडी बाग डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेवा समिति की ओर से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई एवं पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्मोत्सव आयोजित किया गया।
इस अवसर पर 18 नेताजी सुभाष रोड इलाके में सुंदर कांड पाठ के साथ ही रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। समाज के जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित किया गए।
लगभग 400 जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए। मौके पर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा एवं दिलीप घोष, तापस रॉय,

समाजसेवी पंडित लक्ष्मीकांत तिवारी, विजय ओझा, जयप्रकाश सिंह, सरदारमल कांकरिया, प्रेम शंकर त्रिपाठी, वंशीधर शर्मा,
योगेश उपाध्याय, चंद्रिका बक्श सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, प्रभुनाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह सहित अन्य विशिष्ट जन बतौर अतिथि उपस्थित थे।
शंकर बक्श सिंह ने मंच का संचालन किया। संस्था के महामंत्री हरिकेश सिंह (गुड्डन सिंह) ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह आयोजन होता आ रहा है।
इसके माध्यम से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एवं पंडित मदन मोहन मालवीय को याद किया जाता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।




