Assam: Bharat Sevaashram Sangh engaged in relief and service work in flood affected areas

असम : बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और सेवा कार्य में जुटा भारत सेवाश्रम संघ

Bharat Sevaashram Sangh : भारत सेवाश्रम संघ ने असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू कर दिया है। संघ के गुवाहाटी, लामडिंग, शिलचर, दीमापुर समेत आसपास के विभिन्न आश्रमों से संन्यासी और स्वयंसेवक पहले ही बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुँच चुके हैं।

ज़रूरत के अनुसार कहीं सूखा भोजन, तो कहीं पका हुआ खिचड़ी वितरित किया जा रहा है।

भारत सेवाश्रम संघ के प्रधान सचिव स्वामी विश्वात्मानंद महाराज ने बताया कि बुधवार से विभिन्न इलाकों में राहत कार्य शुरू किया गया है। साथ ही बाढ़ में फंसे लोगों के बचाव कार्य में भी संघ के संन्यासी और स्वयंसेवक सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + twelve =