17kol1

ऐसे करें देश की सेवा, कोरोना संकट के बीच यह कंपनी बढ़ाने जा रही हैं कर्मचारियों की सैलरी

नयी दिल्ली : एक तरफ जहां कोरोना वायरस से हुए घाटे को कंपनियां कर्मचारियों के वेतन कटौती कर कम करने की कोशिश कर रही है तो दूसरी ओर एक ऐसी भी कंपनी है, जो कोरोना संकट में भी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने पर विचार कर रही है। सभी जानते है कि  कोरोना की वजह से लगभग सभी कंपनियों की कमाई पर असर पड़ा है।

जिसकी वजह से कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के इन्क्रीमेंट  करने पर रोक लगा दी है, तो कुछ कंपनियों ने कई लोगों को नौकरी से निकाला है। लेकिन इन सब के बावजूद पेंट बनाने वाली कंपनी एशियन पेंट्स अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने जा रही है। ऐसा उसने उनके मनोबल को ऊंचा बनाए रखने के उद्देश्य से फैसला लिया है। कंपनी केंद्र और राज्य के कोरोना फंड में 35 करोड़ रुपये दान भी कर चुकी है।

इसके अलावा देश की कोरोना से जंग में कंपनी अपना सहयोग दे रही है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित शिंगले कहते हैं कि हमें सच्चे नेतृत्व का आदर्श उदाहरण पेश करना है। हमें ये भी साबित करना है कि बतौर संस्था के हम अपने हितधारकों का ख्याल रखते हैं। मैं बोर्ड को इस तरह की पहल के बारे में बराबर अवगत कराता रहता हूं। बोर्ड सदस्यों की तरफ से कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी की सहमति मिल गई है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल : TMC से BJP में गए नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

उनका कहना है कि कोरोना संकट का समय हर एक कर्मचारी से जुड़ने का सुनहरा मौका है। अनिश्चित बाजार में कर्मचारियों की चिंताओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता है। हम कर्मचारियों को रखो और निकालो के सिद्धांत पर काम नहीं करते। बल्कि हम कर्मचारियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि संकट की इस घड़ी में हम सभी साथ हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  मानुषी छिल्लर ने फ़िल्म 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' से अपना लुक जारी किया!
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *