Images 2023 09 24T131019.424

Asian Games: भारत ने बंगलादेश को आठ विकेट से हराया

हांगझोउ। एशियाई खेलों में भारत बनाम बंगलादेश महिला क्रिकेट टी-20 के मुकाबले में रविवार को दो विकेट पर 52 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया है। इसी के भारत फाइनल में पहुंचा गया है जहां उसका मुकाबला सोमवार को अगले सेमीफाइनल विजेता टीम से होगा। आज सुबह झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट मैदान में बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 51 रन ही बना सकी। बंगलादेश की टीम को भारतीय गेंदबाज पूजा वस्त्रकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही ओवर की पहली और पांचवी गेंद पर दो झटके दिये।

उसके पूजा वस्त्राकर अपने स्पेल के तीसरे ओवर में शोभना मोस्तरी को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उस समय बंगलादेश का स्कोर पांच ओवर के बाद 18 रन था। तितास साधु ने बंगलादेश के पावरप्ले में शोर्ना अख्तर को क्लीन बोल्ड कर बंगलादेश को चौथा झटका दिया। इसके बाद 25 रन के स्कोर पर वैद्य ने निगार सुल्ताना को रन आउट कर दिया।

आठवें ओवर में बंगलादेश ने छठा विकेट के रूप में फाहिमा खातून रन आउट हुई। 33 रन के स्कोर पर बंगलादेश को सातवां विकेट गिरा। बंगलादेश की सबसे अधिक 12 रन कप्तान निगर सुल्ताना ने बनाए। इसके अलावा उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू नहीं सका। नाहिदा अख्तर नौ रन बनाकर टीम की दूसरी सर्वोच्च स्कोरर रही।

यह भी पढ़ें:  कोलकाता के न्यू टाउन में रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन

भारत के लिए पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाये। तितास साधु, अमनजोत कौर, राजेश्वरी गायकवाड़ और देविका वैद्य को एक-एक विकेट मिला। इसके बाद 52 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने आठ ओवर पांच गेंदों में 52 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया है। भारत की इस जीत के साथ ही क्रिकेट में उसका पहला एशियाई खेल पदक पक्का हो गया है।

भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद रही। उन्होंने अपनी पारी तीन चौके भी लगाए है। वही शेफाली वर्मा ने 21 गेदों में 17 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके भी लगाए। भारत को पहला विकेट स्मृति मंधाना (7) रन के रूप में गिरा। मंधाना को मरुफा अख्तर ने आउट किया। भारत का दूसरा विकेट शेफाली वर्मा के (7) के निजी स्कोर पर गिरा। जेमिमा रोड्रिग्स ने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर विजयी शॉट लगाते हुए भारत को फाइनल में पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:  उत्तर बंगाल में 4.5 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  हैरी ब्रूक के पास कई तरह के शॉट्स हैं : हरभजन सिंह
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =