Ashish Vidyarthi's first rap song 'Tanashahi' created a buzz

आशीष विद्यार्थी के पहले रैप सॉंग ‘तानाशाही’ ने मचायी धूम

मुंबई (अनिल बेदाग) : खलनायक, चरित्र अभिनेता और अब गायक। पर्दे की तस्वीर लगातार बदल रही है। समय का चक्र ऐसा चला कि जिस अभिनेता ने अपनी खलनायकी से नायक की दुनिया में बार-बार रंग में भंग डाला, वही खलनायक विविध किरदारों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस देते हुए अचानक सुरों की दुनिया में उतर आया। हैरान कर देने वाला यह कारनामा कर दिखाया है अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने।

श्रोता हैरान हैं कि पर्दे पर नफरत और दहशत फैलाने वाला अभिनेता एकाएक रैपर कैसे बन गया। उन्होंने अपने पहले ही रैप सांग ‘तानाशाही’ से सनसनी फैला दी है। यह रैप सांग यू—ट्यूब चैनल आशीष विद्यार्थी एक्टर व्लॉग्स पर लांच किया गया है। उनकी आवाज़, जो पहले डराने का काम करती थी, अब श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर रही है।

पर्दे पर नफरत और दहशत का चेहरा बनकर पहचान बनाने वाला यह अभिनेता माइक थामकर रैप सांग की दुनिया में धमाल मचा रहा है। ‘तानाशाही’ गाने में उन्होंने एक मोटीवेशनल अप्रोच दिखाई है। गाने की लाइनों में धार है और म्यूजिक में दम। इस रैप को कंपोज़ किया है बॉलीवुड में उभरते हुए कंपोजर्स ब्रदर्स मैक—मल्लार ने।

मल्लार करमाकर ने इस रैप में अशीष विद्यार्थी के साथ अपनी आवाज़ भी दी है। विद्यार्थी की आवाज़ की पॉवर इस रैप में साफ महसूस की जा सकती है। रैप के बोल लिखे हैं मुंबई की अनामिका गौड़ व संदीप गौड़ ने।

तानाशाही जैसे फ्रेश शब्दों के इस्तेमाल ने इस रैप को नई जेनरेशन के टेस्ट का बना दिया है। तेरी मर्जियों पे क्यों दुनिया करे तानाशाही…ये लाइन एक फिलासफी को दर्शाती है और फायर पैदा करती है कि ज़िंदगी को अपने हिसाब से जीना चाहिए। अनामिका गौड़ और संदीप गौड़ के पहले भी बॉलीवुड की फिल्मों में गाने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  टूथ परी: व्हेन लव बाइट्स में नजर आएंगे शांतनु

गौरतलब है कि आशीष विद्यार्थी ने अभिनय जगत में अपनी पहचान खलनायक के रूप में बनाई थी। उनकी गहरी आवाज़, खतरनाक हाव-भाव, और नकारात्मक किरदारों की बारीकी से समझ ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावी खलनायकों में शुमार किया।

लेकिन समय के साथ, उन्होंने खुद को सिर्फ खलनायक की छवि तक सीमित नहीं रखा। वह धीरे-धीरे एक बहुआयामी अभिनेता बनकर उभरे। ‘द्रोहकाल’, ‘इस रात की सुबह नहीं’, और ‘राजनीति’ जैसी फिल्मों में उनके विविध और सशक्त अभिनय ने दर्शकों और आलोचकों को प्रभावित किया।

आशीष का पहला रैप सांग ‘तानाशाही’ न केवल युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गया है, बल्कि यह उनकी प्रतिभा की विविधता को भी दर्शाता है।

रैप सांग में उनके बोल सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के ताने-बाने को छूते हैं। उन्होंने अपने संगीत के जरिए आज के युवाओं से जुड़ने की कोशिश की है। उनके बोलों में संघर्ष, सपने और जिंदगी का फलसफा गूंजता है, जो हर वर्ग को अपनी ओर खींचता है।

यह भी पढ़ें:  फेडरल बैंक-बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस के बीच बैंकएश्योरेंस के लिए रणनीतिक साझेदारी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  टिया बाजपेयी की 'जुगनी' ने जीता दिल 
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 8 =