410202.4

एशेज : माइकल नीसर का पंजा, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 241 पर समेटा

ब्रिस्बेन, 07 दिसंबर :  एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। माइकल नीसर ने पांच विकेट झटके और इंग्लैंड को दूसरी पारी में 241 रन पर समेट दिया। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 65 रनों की दरकार है।

मैच का हाल

  •  इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 134 रन से की।
  • विल जौक्स ने 41 रन बनाए, जिन्हें नीसर ने आउट किया।
  • कप्तान बेन स्टोक्स ने 50 रनों की जुझारू पारी खेली।
  • गस ऐटकिंसन (3) और ब्राइडन कार्स (7) भी नीसर का शिकार बने।
  • इंग्लैंड की दूसरी पारी 76वें ओवर में 241 पर समाप्त हुई।

ऑस्ट्रेलिया की स्थिति

  • जीत के लिए केवल 65 रन चाहिए।
  • नीसर का यह प्रदर्शन एशेज इतिहास में यादगार माना जाएगा।

“एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में माइकल नीसर ने पांच विकेट लेकर इंग्लैंड को 241 पर समेटा। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 65 रन चाहिए।”

विस्तार से जानकारी 

आज यहां इंग्लैंड ने कल के छह विकेट पर 134 रन से आगे खेलना शुरु किया। इंग्लैंड का सातवां विकेट विल जौक्स के रूप में 224 के स्कोर पर गिरा।

विल जौक्स ने 92 गेंदों में दो चौकों की मदद से 41 रन बनाये। उन्हें माइकल नीसर ने आउट किया। इसके बाद नीसर ने कप्तान बेन स्टोक्स का भी शिकार कर लिया।

बेन स्टोक्स ने 152 गेंदों में चार चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। गस ऐटकिंसन (तीन) रन बनाकर आउट हुये।

नीसर ने 76वें ओवर में ब्राइडन कार्स (सात) को आउट कर इंग्लैंड की दूसरी पारी को 241 के स्कोर पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जीत के लिए 65 रनों का लक्ष्य मिला।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =