Ashesh

‘एशेज सीरीज’ का वो इकलौता मुकाबला, जिसकी एक ही पारी में बने 900 से ज्यादा रन

लंदन | अगस्त 1938 — एशेज सीरीज की शुरुआत 1882-83 में हुई थी और तब से लेकर आज तक कई रिकॉर्ड बने और टूटे। लेकिन 1938 का ओवल टेस्ट इतिहास में दर्ज हो गया, जब इंग्लैंड ने एक ही पारी में 903/7 डिक्लेयर का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह एशेज इतिहास की सबसे बड़ी टीम पारी रही।

🏏 इंग्लैंड की पहली पारी

  • कुल स्कोर: 903/7 (335.2 ओवर)
  • लियोनार्ड हटन: 364 रन (847 गेंद, 35 चौके) — एशेज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
  • मौरिस लेलैंड: 187 रन (17 चौके)
  • जो हार्डस्टाफ: नाबाद 169 रन
  • वैली हैमंड: 59 रन
  • बिल ओ’रेली (ऑस्ट्रेलिया): 3 विकेट

इंग्लैंड की टीम 29 के स्कोर पर बिल एडरिच (12) का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से लियोनार्ड हटन ने मौरिस लेलैंड के साथ दूसरे विकेट के लिए 382 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

लेलैंड 17 चौकों के साथ 187 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद हटन ने कप्तान वैली हामंड के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को 500 के पार पहुंचाया। हैमंड ने 59 रन की पारी खेली।

⚡ साझेदारियों का जलवा

  • हटन और लेलैंड ने दूसरे विकेट के लिए 382 रन की साझेदारी
  • हटन और हार्डस्टाफ ने छठे विकेट के लिए 215 रन जोड़े
  • इन साझेदारियों ने इंग्लैंड को 900 के पार पहुंचाया और ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया

इसके बाद इंग्लैंड ने महज 9 रन के अंदर एडी (0) और डेनिस कॉम्पटन (1) का विकेट खो दिया था। यहां से लियोनार्ड हटन ने जो हार्डस्टाफ के साथ छठे विकेट के लिए 215 रन जोड़ते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

लियोनार्ड हटन 847 गेंदों में 35 चौकों के साथ 364 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हार्डस्टाफ ने 169 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से बिल ओ’रेली ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले।

🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया की पारी

  • पहली पारी: 201 रन
    • बिल ब्राउन: 69 रन
    • इंग्लैंड के बिल बोवेस: 5 विकेट
  • दूसरी पारी (फॉलोऑन): 123 रन
    • केन फार्नेस: 4 विकेट
    • बोवेस और हेडली वेरिटी: 2-2 विकेट

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में सिर्फ 201 रन ही बना सकी। इस पारी में बिल ब्राउन ने 69 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से बिल बोवेस ने 5 विकेट निकाले।

🏆 परिणाम

  • इंग्लैंड ने मुकाबला पारी और 579 रन से जीता
  • यह एशेज इतिहास की सबसे बड़ी जीत रही
  • लियोनार्ड हटन का 364 रन आज भी क्रिकेट इतिहास की महानतम पारियों में गिना जाता है

इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर 702 रन की बढ़त थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम फॉलोऑन खेलने को मजबूत हुई और दूसरी पारी में महज 123 रन ही बना सकी।

इंग्लैंड की ओर से इस पारी में केन फार्नेस ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि बिल बोवेस और हेडली वेरिटी ने 2-2 सफलताएं प्राप्त कीं। इंग्लैंड ने मुकाबला पारी और 579 रन से अपने नाम किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 7 =