Ashalata Devi will become the first Indian woman footballer to play 100 international matches

आशालता देवी 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बनेंगी

काठमांडू। कप्तान आशालता देवी पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को यहां सैफ चैंपियनशिप के शुरुआती मैच के लिए मैदान पर उतरेगी तो 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बन जाएंगी।

मणिपुर की 31 साल कि इस खिलाड़ी ने मार्च 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में ओलंपिक पूर्व टूर्नामेंट में भारत के लिए पदार्पण किया। तब से इस स्टार डिफेंडर ने एक लंबा सफर तय किया है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने यहां जारी बयान में कहा, ” मार्च 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में ओलंपिक पूर्व मुकाबले में जब उन्होंने पहली बार भारतीय शर्ट पहनी थी, तो बहुत कम लोगों ने सोचा होगा कि आशालता देवी भारतीय महिला फुटबॉल में इस तरह का मुकाम हासिल करेंगी।”

आशालता को 2008 में भारत की अंडर-17 टीम के लिए बुलाया गया था जब वह 15 साल की थीं।

इम्फाल में जन्मी इस खिलाड़ी ने 13 साल की उम्र में फुटबॉल खेलना शुरू किया। वह शुरुआत में भारतीय रेलवे फुटबॉल टीम में थी और 2015 में मालदीव के न्यू रेडियंट महिला फुटबॉल क्लब में शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें:  बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने लिया संन्यास, एक स्वर्णिम युग का अंत

उन्होंने इसके बाद भारत में इंडियन वुमेन लीग में राइजिंग स्टूडेंट क्लब (कटक), केआरवाईपीएचएसए (इम्फाल), सेतु (मदुरै) और गोकुलम केरल का प्रतिनिधित्व किया। वह फिलहाल ईस्ट बंगाल के साथ हैं।

आशालता ने यहां पहुंचने के बाद कहा, ”मैं उत्साहित और खुश हूं कि मैं पाकिस्तान के खिलाफ अपना 100वां मैच खेलूंगी। हमारा ध्यान हालांकि सभी मैचों को जीतकर ट्रॉफी को घर वापस ले जाने पर होगा। नेपाल आने का यही मुख्य सपना और मकसद है।”

उन्होंने कहा, ” मैं चैंपियनशिप के सभी मैचों का इंतजार कर रही हूं क्योंकि यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। हमें पिछले सैफ में पहले ही झटका लग चुका है, लेकिन इस बार यह अलग होगा।” भारत 2022 सत्र में खिताब का बचाव करने में विफल रहा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  चेन्नई टेस्ट : पहले दिन इंग्लैंड पर भारी पड़े 'हिटमैन', भारत मजबूत स्थिति में

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  ऑस्कर की दौड़ में भारत की ओर से एकमात्र हिंदी फ़िल्म 'बैंड ऑफ महाराजास'
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + three =