IMG 20251226 WA0004

दासपुर-घाटाल-चंद्रकोना में आशा कर्मी सड़कों पर

खड़गपुर। पश्चिमबंग आशा कर्मी यूनियन ने 23 दिसंबर से लगातार कार्य बहिष्कार का आह्वान किया है। वे आशा कर्मियों को न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक वेतन प्रदान करने, प्रोत्साहन भत्ता सहित सभी बकाया भुगतान, कार्यरत अवस्था में मृत आशा कर्मी के परिवार को 5 लाख रुपये प्रदान करने, वर्ष में 24 छुट्टियां सहित 8 सूत्री मांगों को लेकर यह कार्य बहिष्कार आंदोलन कर रही है।

पूरे राज्य के साथ इस कार्य बहिष्कार में पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल तहसील के दासपुर 1 एवं 2 ब्लॉक, घाटाल ब्लॉक, चंद्रकोना 1 एवं 2 ब्लॉक के आशा कर्मी शामिल हुए। दासपुर 1 एवं 2 ब्लॉक के आशा कर्मियों ने दासपुर में जमा होकर मार्च और सभा आयोजित की। इस अवसर पर लगभग सौ से अधिक आशा कर्मी उपस्थित थे।

घाटाल ब्लॉक के आशा कर्मियों ने बरदा चौका में प्रतीकात्मक पथावरोध किया। चंद्रकोना 1 एवं 2 ब्लॉक के आशा कर्मियों ने क्षीरपाई में सभा और मार्च किया। पश्चिम बंग आशा कर्मी यूनियन की सभापति कृष्णा प्रधान ने कहा कि यह कार्य बहिष्कार तब तक जारी रहेगा जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 11 =