Police

लापता हुई आसनसोल की महिला, परिजनों ने थाने में जताया विरोध

आसनसोल (Asansol): आसनसोल उत्तर थाना के धादका आरसीआई कालोनी इलाके की एक महिला, आशा कुमारी, के लापता होने की घटना ने लोगों में चिंता पैदा कर दी है। परिजनों का आरोप है कि जब वे इस घटना की शिकायत दर्ज कराने आसनसोल दक्षिण थाना पहुंचे, तो पुलिस अधिकारियों ने न केवल उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, देर रात तक थाने में विरोध जताने के बाद उत्तर थाने में शिकायत ली गई।

आशा कुमारी की रिश्तेदार संगीता पासवान ने बताया कि उनकी भाभी आशा कुमारी सोमवार को दोपहर 12 बजे धादकाब्ल्यू फैक्ट्री इलाके से इस्माइल में एक डॉक्टर के पास गई थीं। लेकिन शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।

चिंतित परिजन रात में आसनसोल दक्षिण थाना पहुंचे, लेकिन वहां उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। संगीता ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने यह कहकर टालमटोल किया कि शिकायत दर्ज करने के लिए घटना के 24 घंटे बीतने का इंतजार करना होगा।

जब परिजन दोबारा शाम को थाने पहुंचे, तब भी पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। संगीता ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया मानो वे ही अपराधी हों।

परिजनों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही और असंवेदनशील रवैये के कारण उनकी चिंता और आक्रोश बढ़ गया ।

आशा कुमारी के परिवार ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वे चाहते हैं कि उनकी लापता भाभी की तलाश के लिए त्वरित और गंभीर प्रयास किए जाएं। साथ ही, उन्होंने पुलिस के असहयोगपूर्ण रवैये की जांच की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें:  अस्पताल में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या से दहला बंगाल, आज पूरे देश में रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल

परिजनों ने कहा कि अगर पुलिस ने समय रहते उनकी शिकायत पर ध्यान दिया होता, तो शायद स्थिति इतनी गंभीर न होती। उनलोगों ने सीसीटीवी भी जुगाड़ कर पुलिस को दिया। हालांकि,  पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

आशा कुमारी के लापता होने की खबर से आरसीआई और आसपास के इलाकों में चिंता का माहौल है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को प्राथमिकता दी जाए और लापता महिला की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, पुलिस के व्यवहार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  दार्जिलिंग में राजनीतिक पार्टियों से बात करेंगी मुख्यमंत्री, मई-जून में होंगे GTA चुनाव ममता बनर्जी का ऐलान

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  'बंगाल का सांसद केंद्रीय मंत्री क्यों नहीं बन सकता?'
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *