IMG 20241020 WA0026

शिविर में कलाकृतियाँ पूर्ण, अवलोकन व सम्मान समारोह 21 अक्टूबर को

शैल-उत्सव : अखिल भारतीय समकालीन मूर्तिकला शिविर के सातवें दिन मूर्तियां अपने अंतिम रूप में।
शिविर के समापन, मूर्तिशिल्प अवलोकन और सम्मान समारोह पर उपस्थित होंगे नगर के महत्त्वपूर्ण हस्तियां।

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित वास्तुकला एवं योजना संकाय, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के टैगोर मार्ग परिसर में लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहयोग से हो रहे आठ दिवसीय समकालीन मूर्तिकला शिविर के सातवें दिन सभी समकालीन मूर्तिकारों ने अपने-अपने मूर्तिशिल्प को अंतिम रूप देकर शिविर को पूर्ण किया। प्रकृति विषय पर सभी कलाकार अपने भावनाओं को बखूबी पत्थर को तराश कर सुंदर सुंदर समकालीन मूर्तिशिल्प सृजित किया है।

डॉक्युमेंटेशन टीम से रत्नप्रिया ने बताया कि आठ दिवसीय शिविर के सातवें दिन प्रत्येक कलाकार की कलाकृतियां अपने अंतिम पढ़ाव पर रही। प्रत्येक कलाकार एक अलग सी उर्जा के साथ काम कर रहा था। सोमवार को होने वाली प्रदर्शनी कलाकारों के साथ-साथ हम सभी नगर वासियों के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण है। क्योकि वास्तुकला संकाय में शैल्य कला में होनी वाली ये पहली शिविर और प्रदर्शनी है। जिसकी महत्ता कलाकारों में दिख रहे उत्साह से मापी जा सकती है, जिसके कारण हर कलाकार अपनी मूर्तिशिल्प को एक अलग रूप देने में लगा रहा।

यह भी पढ़ें:  शहीद हुए बंगाल के दो जवानों के पार्थिव शरीर आज पहुंच सकता है घर

कुछ कलाकारों ने अपनी मुर्तियों मे अन्य धातुओं का भी प्रयोग करके उसकी सुन्दरता को बढ़ाया, तो कुछ ने एक स्थान पर दो तरह के पत्थरो को मिश्रित कर अपनी मूर्तिशिल्प को आकर्षक बनाया। कलाकारों द्वारा किये जा रहे ये सभी प्रयोग अत्यन्त रोचक और महत्त्वपूर्ण रहे। कोऑर्डिनेटर धीरज यादव ने बताया कि वास्तुकला संकाय के जिस परिसर मे आठ दिवसीय शिविर चल रहा था उसी स्थान पर सोमवार को सभी मूर्तिशिल्पों को अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया जाएगा।

शिविर के कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि शिविर के आठवें दिन यानि 21 अक्तूबर 2024 को सायं 4 बजे वास्तुकला एवं योजना संकाय परिसर में इस शिविर का समापन, मूर्ति शिल्पों का अवलोकन और पाँच प्रदेशों से आए सभी समकालीन मूर्तिकारों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

शिविर की क्यूरेटर व अधिष्ठाता, वास्तुकला एवं योजना संकाय डॉ. वंदना सहगल ने बताया कि सोमवार को इस शिविर के समापन, मूर्तिशिल्पों का अवलोकन और कलाकारों को सम्मानित करने के लिए मुख्य अतिथि प्रोफेसर जे.पी. पांडे, कुलपति, एकेटीयू, लखनऊ, डॉ. रोशन जैकब (आईएएस) डिविजनल कमिश्नर, लखनऊ, प्रथमेश कुमार (आईएएस) उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं विशिष्ट अतिथि पांडेय राजीव नयन (वरिष्ठ मूर्तिकार) अधिष्ठाता, ललित कला एवं प्रदर्शन कला संकाय, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रिय पुनर्वास विश्वविद्यालय उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  वर्षा जल संचयन समय की मांग है : ज्ञानेन्द्र रावत

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  फिल्मकार अमोल भगत को नेशनल एजुकेशन फोरम (NEF) का राष्ट्रीय युवा समन्वयक नियुक्त किया गया
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *