बंगाल में बीजेपी नेता के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी

  • TMC ने लगाए हैं गोलीबारी के आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बैरकपुर उपजिला अदालत ने पिछले दिनों हुई गोलाबारी की घटना में बैरकपुर के पूर्व सांसद और भाजपा नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

उन पर तृणमूल कार्यकर्ता को गोली मारने का आरोप है। वहीं, सिंह ने इसके खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

26 मार्च की रात अर्जुन के घर के सामने गोलीबारी और बमबाजी की घटना हुई थी। उत्तर 24 परगना जिले के जगद्दल के मेघना चौराहे पर मजदूर भवन के सामने हुई इस घटना में सद्दाम हुसैन नामक व्यक्ति घायल हो गया था।

तृणमूल का दावा है कि घायल युवक उनकी पार्टी का कार्यकर्ता है।

अर्जुन ने ही तृणमूल कार्यकर्ताओं पर गोलियां चलाई थीं। जगद्दल थाने की पुलिस ने अगली सुबह अर्जुन को घटना की जांच के लिए बुलाया। हालांकि, भाजपा नेता थाने में पेश नहीं हुए।

उन्होंने तृणमूल द्वारा लगाए गए सभी आरोपों से भी इनकार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वह एफआईआर फर्जी है। पुलिस इस घटना में अर्जुन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के लिए बैरकपुर उपजिला न्यायालय गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =