मेष राशि वालों की खुलेगी किस्मत, आप भी देखिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष: आज का दिन बड़ा भाग्यशाली रहेगा। जब आपके लाभ के नये अवसर बनेंगे और किसी नये स्रोत से आमदनी हो सकती है। भाई-बहिन से सम्पर्क बढ़ेगा, कुछ घरेलू मामले पर अच्छी चर्चा हो सकती है। घर में अंदर तो संबंध अच्छे रहेंगे परन्तु कुटुम्ब को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। संतान के लिए भी शुभ दिन है, उनकी पढ़ाई-लिखाई या व्यवसाय दोनों जगह अच्छा प्रदर्शन रहेगा। आज किसी ऐसे कार्य में धन नहीं लगाएं जो जुआ, सट्टा या लॉटरी की श्रेणी में आता हो। जोखिम के कामों में पैसा नहीं लगाएं। भूमि-भवन के मामले में थोड़ा सा सावधानी से निर्णय लें। यात्रा लाभदायक रहेगी परंतु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें।

वृषभ: समय सुधार पर है। आप जिस कार्य के लिए संकोच कर रहे थे, उसे अब कर सकते हैं और कोई नया काम भी हाथ में ले सकते हैं। काम-काज संबंधी अड़चनें अब कम हो जाएंगी और मनचाहे ढंग से व्यवसाय में परिवर्तन आ सकता है। आज आपका कार्य प्रदर्शन अच्छा रहेगा, लोग प्रभावित होंगे, नये लोग भी आपसे मिलेंगे। कार्य शैली में साधारण सा परिवर्तन लाने से आगे लाभ होगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में आप विजयी रहेंगे। कोई नई तरकीब आपके आर्थिक लाभ को बढ़ा सकती है। विवादों से दूर रहना ही ठीक है। अनावश्यक खर्चों को रोकने के लिए प्रयास करना जरूरी है। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

मिथुुन: किसी अच्छी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी भाग-दौड़ बढ़ जाएगी और अपनी प्रसन्नता कई लोगों से शेयर करेंगे। साझा भाव से काम करने में बहुत लाभ होगा। यात्रा के लिए आज का दिन शुभ नहीं है परंतु स्थानीय स्तर पर भी भागदौड़ बनी रहेगी। किसी व्यक्ति के षडय़ंत्र से सावधान रहें, नुकसान तो नहीं होगा परंतु उसके बारे में पता चल जाएगा। आज पित्त विकार से परेशान रहेंगे। आज किसी दावत का अवसर है जिसमें कई नये लोग मिल सकते हैं। संतान के कामकाज में प्रगति होगी। वे अपनी किसी कार्य-योजना को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। स्त्री सम्पर्क आर्थिक लाभ दे सकते हैं। अनावश्यक खर्चों को रोकने की कोशिश करें।

कर्क: व्यावसायिक मामलों में थोड़ी सावधानी की आवश्यकता है। आज कई मामलों में असहमति हो सकती है। भागीदारों में तनाव भी रह सकता है। कारोबारी यात्रा का दबाव बढ़ेगा परंतु दिन-दिन में ही यात्रा कर लेना उचित है। पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं, आपको हानि तो नहीं होगी पर थोड़ा तनाव बढ़ेगा। विस्तार योजना में ध्यान देंगे। आर्थिक लाभ बढ़ सकता है परंतु खर्चा पहले से पहले तैयार है। आज साहित्य पढऩे में रुचि लेंगे। कोई नई चीज मिल जाए, इस उम्मीद में साहित्य और इंटरनेट पर ध्यान देंगे। लोकप्रियता बढ़ सकती है किसी अच्छे कार्य का तुरंत परिणाम आएगा।

सिंह: स्वास्थ्य संबंधी ध्यान रखें। भाग-दौड़ से बचने की चेष्ट करें। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में गति आएगी। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट का भय है। व्यवसाय में शत्रुओं के प्रति कू्रर हो जाएंगे। भाई-बहिनों से संबंध बहुत उत्साहजनक नहीं रहेंगे। समय लाभ का हो सकता है परन्तु आपको अपनी नीतियों में सावधानी बरतनी चाहिए। अनजाने व्यक्तियों पर भरोसा नहीं करें। यदि नौकरी करते हैं तो अपने सहयोगियों से अच्छा काम ले पाएंगे। व्यवसाय में किसी कार्य विशेष को लेकर उत्साहित रहेेंगे। आगे चलकर उसके अच्छे परिणाम आएंगे। जीवनसाथी के काम-काज से संतोष रहेगा, काम आगे बढ़ेगा।

कन्या: संतान की समस्याओं से चिंतित रहेंगे, कोई समाधान नहीं निकल पाएगा, मित्रों की मदद ले सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में आज औसत से अधिक सफलता मिलेगी। ग्रह अच्छे हंै, अचानक लाभ करा सकते हैं। किसी विशेष खर्चे को रोक नहीं पाएंगे क्योंकि काम की उन्नति उसी पर निर्भर है। गुप्त खर्चा सम्भव है। घर परिवार के मामलों में रुचि लेंगे। ऋण लेने की योजना में गति आ सकती है। पद संबंध चिंताएं बनी रहेंगी। बॉस से सम्बन्ध सुधरेंगे परन्तु और अधिक कार्य दक्षता का परिचय देना होगा। आज अच्छा साहित्य पढऩे को मिलेगा। यात्रा लाभप्रद हो सकती है परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें।

तुला: कार्य क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का दिन है। सोचे हुए काम ढंग से पूरे हो सकते हैं। आर्थिक लाभ बढऩे के भी संकेत हैं। किसी खास काम से लाभ होने की सम्भावना बढ़ रही है। आज संतान की तरफ से प्रसन्नता मिलेगी, उनका कार्य निष्पादन सुधरेगा। यदि दूर रहते हैं तो मिलना सम्भव है। आज माता के स्वास्थ्य की विशेष चिंता हो सकती है। यात्रा का दबाव रहेगा परन्तु यात्रा ना करें, कष्ट हो सकता है। वात् विकार या पेट के विकारों से परेशानी हो सकती है। विरोधी आपके विरुद्ध कार्य करेंगे परन्तु आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। व्यक्तिगत रिश्तों में थोड़ी सी चिंता करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: समय सुधार पर है। कार्यक्रमों में तेज गति से परिवर्तन आएंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए आप कोई बड़ा उपाय काम में ले सकते हैं। साझेदारी के कामों में लाभ होगा परन्तु किसी एक तरफ से आपको संतोष नहीं रहेगा। एक तरफ आर्थिक लाभ होगा, एक तरफ खर्चा बढ़ेगा। विस्तार कार्यक्रमों में खर्चा बढ़ रहा है। यात्रा पर खर्चा बढ़ेगा, पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज किसी सार्वजनिक स्थान पर अचानक लाभ बढ़ेगा। संतान की तरफ से भी विशेष उपलब्धि का दिन है। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे। आज अधिक लोगों के सहयोग की जरूरत पड़ेगीे। आज दावत का दिन है, बहुत सारे मित्र और रिश्तेदार मिल सकते हैं। यात्रा शुभ है परन्तु पश्चिम में यात्रा न करें।

धनु: परिवर्तन का समय है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, मित्रों से सलाह, मशविरा करेंगे। इसका लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से या अपने सहयोगियों से मदद मिलेगी और कामकाज आगे बढ़ेगा। आज काम के घंटे अधिक होने से बहुत थकान रहेगी परन्तु किसी काम के हो जाने की खुशी भी रहेगी। दूसरे शहरों की यात्रा कष्टदायक हो सकती है। परिस्थितियों को देखते हुए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहें तो उसे एक-दो दिन के लिए टाल दें, तब अधिक शुभ परिणाम आएंगे। भाई-बहिनों से या निकट रिश्तेदारों से किसी बड़ी मदद की उम्मीद नहीं रखें। यदि कोई विवाद है तो यथावत बना रहेगा। परिस्थिति में सुधार का कोई संकेत नहीं है।

मकर: आज बहुत भाग-दौड़ का दिन है। कामकाज की प्रकृति में भी साधारण सा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। आर्थिक लाभ के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उनमें बड़ी बाधा रहेगी। आज कोई विशेष खर्चा सिर पर आ सकता है, जिसके लिए आपने पहले नहीं सोचा होगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा, कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। यदि नौकरी करते हैं तो कोई विशेष उत्तरदायत्वि निभाना पड़ सकता है। संतान यदि बालिग है तो उनके लिए अच्छा दिन है और उनके कार्य से अच्छा परिणाम मिल सकता है। जीवन साथी के नाम से कार्य में लाभ होगा। यात्रा बहुत लाभदायक रहेगी परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।}

कुंभ: व्यवसाय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। आज कोई नया अच्छा समाचार आ सकता है। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल रहेंगे। अनजाने क्षेत्र से आय बढ़ेगी। भाग-दौड़ बढ़ सकती है, यात्रा का लाभ मिल सकता है परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें। दूसरे शहरों से आय बढ़ सकती है। नौकरी करते हैं तो जिम्मेदारी बढ़ेगी, कोई नया काम करने को मिलेगा। भागीदारी के मामलों में थोड़ी सी चिंता बढ़ेगी परन्तु समय रहते आप समाधान कर लेंगे। आज किसी बड़ी दावत में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आप जितना अधिक समय रुकेंगे, उतना ही लाभ होगा। प्रेम संबंध के लिए अत्यंत अनुकूल दिन है।

मीन: काम-काज में तेजी आएगी तथा कोई बाधा भी रहेगी। शत्रु को पहचानने की कोशिश करें, गुप्त षडय़ंत्र चल रहे हैं। आपको पता भी चल जाएगा और समाधान भी मिल जाएगा। कार्य की प्रगति में कुछ बाधा है। आज व्यक्तिगत रिश्तों के लिए बहुत अच्छा दिन है। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी के लिए लाभ का दिन है। सौहाद्र्र बढ़ेगा अनावश्यक खर्चा होगा। कोई नया शत्रु सामने आएगा। कामकाज की पद्धति में संशोधन करना मजबूरी सी हो जाएगी। निजी यात्रा को व्यावसायिक यात्रा में बदल सकते हैं परन्तु घर बैठे ही काम करने से लाभ है। आज बौद्धिक क्षमताओं का प्रदर्शन होगा और आपको उसका लाभ होगा। वात् विकारों से परेशानी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *