IMG 20250727 WA0004

FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर साहिल राजेश जाधव ने रचा इतिहास

FISU World University Games 2025 : स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE) कोलकाता से जुड़े उभरते तीरंदाज साहिल राजेश जाधव ने जर्मनी के राइन-रुहर में आयोजित FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में भारत के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए हैं।

अपनी एकाग्रता और सटीकता का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए, साहिल ने पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जहां उन्होंने ब्रिटेन के अजय स्कॉट को बेहद करीबी मुकाबले में 149–148 के स्कोर से हराया।

इसके साथ ही, उन्होंने पुरुष कंपाउंड टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता, जिसमें भारतीय टीम को तुर्की से 231–232 के बेहद रोमांचक फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

16 से 27 जुलाई 2025 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया भर के शीर्ष विश्वविद्यालय खिलाड़ी शामिल हुए थे। इस जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बीच, साहिल ने अपने मजबूत आत्मविश्वास और संयम के बल पर दोहरी पदक विजेता बनकर भारत को गौरवान्वित किया।

जीत के बाद साहिल ने कहा, “इस प्रतिष्ठित मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना एक सपना सच होने जैसा है। मैं यह जीत अपने कोच, परिवार, सहयोगी स्टाफ और उन सभी को समर्पित करता हूँ जिन्होंने मेरी यात्रा में साथ दिया है।”

मार्च 2022 से साहिल SAI NCOE कोलकाता में कोच हरेश कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह जीत न केवल वैश्विक तीरंदाजी में साहिल की बढ़ती पहचान को दर्शाती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंपाउंड तीरंदाजी में भारत की मजबूत होती स्थिति को भी प्रमाणित करती है।

यह भी पढ़ें:  Tokyo Olympic (तीरंदाजी) : क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं दीपिका

Archery: Sahil Jadhav won gold in World University Games

SAI NCOE कोलकाता की क्षेत्रीय निदेशक,प्रभारी अमर ज्योति ने साहिल की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, “आपकी इस असाधारण उपलब्धि पर स्टैंडिंग ओवेशन बनता है! आपने उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया है। SAI और सम्पूर्ण तीरंदाजी जगत को आप पर गर्व है। भारत का झंडा ऐसे ही ऊँचा रखें।”

भारत की एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में कुल पदकों की संख्या अब 7 हो गई है, जिसमें तीरंदाजी में 5 और बैडमिंटन मिक्स्ड टीम व टेनिस महिला सिंगल्स में 1-1 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का 32वां संस्करण 16 से 27 जुलाई तक जर्मनी के छह शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारत के लगभग 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 17 =