B9a4f1e6 5122 4460 a2e2 f25b3855f7fa

नवीन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं दायित्व बोध कार्यशाला संपन्न

छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना इकाई प्रदेश छत्तीसगढ़ का शपथ समारोह का आयोजन एवं पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र रायपुर के आइ स्टे होटल में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.जे.आर. सोनी सेवानिवृत्त आयुक्त रहे। अध्यक्षता साहित्यकार कवि छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति के महासचिव कान्हा कौशिक ने की। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार, छत्तीसगढ़ कवि, छत्तीसगढ़ी फिल्म गीतकार रामेश्वर शर्मा रहे।

नवीन पदाधिकारियों को अतिथियों ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। तत्पश्चात नवीन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अतिथियों ने संस्था की गतिविधियों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत से स्वयंसेवक भाव से ही करना चाहिए दायित्व बोध बताया, कि संगठन के द्वारा चयन किया है जो भी दायित्व मिला है उसका निष्ठा से करना चाहिए। तन मन एवं धन से समर्पण के साथ संस्था का सहयोग करने से भी प्रगति स्वयं की एवं संस्था की होती है। हमें ज्यादा आकांक्षा नहीं करनी चाहिए तथा जो भी हमें मिलता है हमें खुश होना चाहिए।

समारोह का संचालन डॉ. मुक्ता कौशिक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया। सरस्वती वंदना कुमारी दीपाली के द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन डॉ. सरस्वती वर्मा ने किया। आभार व्यक्त पूर्णिमा कौशिक ने किया। समारोह में राष्ट्रीय पदाधिकारी पूर्णिमा कौशिक, योग्यता वैष्णव एवं छत्तीसगढ़ के महिला इकाई अध्यक्ष सीमा निगम, प्रदेश सचिव डॉ. स्वाति श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सरस्वती वर्मा, भारती यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 14 =