आसनसोल : फिल्म जगत के मशहूर कलाकार व आसनसोल के सांसद के खिलाफ अपशब्द का उपयोग करने को लेकर इलाके के लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। यह अपशब्द का उपयोग सिन्हा के बिहारी होने पर किया गया है।
इस तरह की हरकत करनेवाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग को लेकर लोग गोलबंद हो रहे हैं। हर तबके से एक ही आवाज उठ रही है कि इसतरह का हरकत करनेवालों के खिलाफ हो उचित कार्रवाई हो।
हाल में ही ‘बांग्ला पक्खो’ के बैनर तले एक व्यक्ति आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को जिनकी ख्याति एक सिने अभिनेता एवं बिहारी बाबू की रही है, हिंदीभाषी होने के कारण उनके विषय में उटपटांग व अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहा है।
उसके इस कृत्य की बड़े कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। इस तरह के आचरण किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। उसका ऐसा व्यवहार न केवल सांसद के लिए बल्कि यह पूरे हिंदीभाषी लोगों के लिए अभिशाप है और कोई भी हिंदीभाषी इस कृत्य को स्वीकार नहीं करेगा।
कई पीढ़ियों से हमलोगों ने बंगाल के उत्थान के लिए अपनी कुर्बानी दी है, यहां मिली-जुली विरासत रही है।
ऐसी ओछी मानसिकता के लोगों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई सरकार को करनी चाहिए। यदि समय रहते संबंधित व्यक्ति या संगठन पर कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है, जिसके लिए जिम्मेदार वह व्यक्ति एवं उसकी संस्था होगी।
ऐसे लोग राज्य व समाज के लिए घातक हैं। यह लोग नफरत फैलाकर एक दूसरे के बीच दंगा भड़काने का कार्य कर रहे है। इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो फिर लोग सड़कों पर उतर कर अपना विरोध जतायेंगे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

