तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। आँध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित भारत की जूनियर और सीनियर- सी राष्ट्रीय योगासन खेल चैंपियनशिप 2025 में पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के अनिशा स्कूल फॉर योगा कल्चर की छात्रा अनुुष्का गुप्ता ने आर्टिस्टिक योगासन समूह में रजत पदक जीता है।
प्रतियोगिता के विवरण के मुताबिक यह प्रतियोगिता सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के आरपीबी सिद्धार्थ आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में आयोजित की गई थी। अनुुष्का के साथ सीआईएससीई बोर्ड के समूह टीम के अन्य राज्यों के प्रतिनिधि के रूप में हसमीन कौर, नाहा सरकार, लक्षिता और शेलार और मान्य शर्मा थे।
बता दें कि अनुुष्का मेदिनीपुर के रॉयल अकादमी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। इस सफलता पर अनिशा स्कूल फॉर योगा कल्चर के प्राचार्य और रॉयल अकादमी स्कूल के प्राचार्य सत्यब्रत दलोई ने अनुुष्का को शुभकामनाएं दी हैं।
आगे की प्रतियोगिता के बारे में कहा कि अनुुष्का सीधे कानपुर के लिए रवाना हुईं, जहां वह सीआईएससीई बोर्ड की महिला राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसके अलावा अनिशा और रॉयल अकादमी स्कूल की एक अन्य छात्रा सोमृता चक्रवर्ती भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहले ही रवाना हो चुकी हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

