Anuprabhadasmajumda

आधार कार्ड पर ट्रांसजेंडर टैग पाने वाली पहली शख्स बनीं अनुप्रभा दास मजूमदार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 29 वर्षीय अनुप्रभा दास मजूमदार ने आखिरकार अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) पर ट्रांसजेंडर (Transgender) या टीजी की मुहर लगवा ली है। उनके लिए यह एक बड़ी लड़ाई जीतने जैसी है। इसी के साथ वह भारत में सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज पर अपनी पसंद का जेंडर छपवाने वाली राज्य और शायद देश की पहली व्यक्ति बन गई हैं। अनुप्रभा दास मजूमदार बायलॉजिकली एक पुरुष हैं। वह खुद को ट्रांसजेंडर बताती है। हालांकि अभी तक उनके आधार कार्ड पर उनका ऑरिजनल नाम अचिंता दास मजूमदार था और उनका जेंडर ‘पुरुष’ मेंशन था।

आधार कार्ज पर ट्रांसजेंडर मेंशन करने की प्रक्रिया इस जुलाई में शुरू हुई थी। यूआईडीएआई (UIDAI) ने वेरिफिकेशन के लिए वैलिड सपोर्टिव डॉक्यूमेंट्स में से एक के रूप में TG पहचान पत्र को शामिल किया था। अनुप्रभा दास मजूमदार को मई में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से अपना ट्रांसजेंडर पहचान (टीजी) कार्ड मिला था और जुलाई में यूआईडीएआई नोटिफिकेशन पब्लिश होते ही उन्होंने नए आधार के लिए आवेदन कर दिया था। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक मजूमदार का कहना है, “मुझे बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि मेरे पुराने आधार कार्ड में जेंडर में मुझे पुरुष के रूप में मेंशन किया गया था।

यह भी पढ़ें:  अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज की हुगली यूनिट का वार्षिक सम्मेलन संपन्न

अब, नए कार्ड में मेरा नाम और वह जेंडर है, जिससे मैं खुद को पहचानती हूं। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि इसका मतलब है कि थर्ड जेंडर को मान्यता और स्वीकृति मिल गई है।” अनुप्रभा के मुताबिक ट्रांसवुमन के रूप में जीवन बिताना काफी मुश्किल रहा है। बाहर आने के बाद अपने परिवार से दूर रहने के कारण, उसे कॉलेज भी छोड़ना पड़ा और अन्य शहरों की यात्रा करनी पड़ी ताकि वह काम कर सके। वह अब एक एनजीओ प्रान्तकथा के साथ काम करती है, जो जेंडर राइट्स के लिए काम करता है। अनुप्रभा बताती है कि नया आधार कार्ड प्राप्त करना इतना आसान नहीं था।

जब वह साल्ट लेक में एक आधार केंद्र के पास पहुंची, तो कर्मचारियों ने उसे मना कर दिया क्योंकि उन्हें टीजी कार्ड के वैध दस्तावेज होने की जानकारी नहीं थी, बंगाल के यूआईडीएआई मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के कदम उठाने के बाद ही उनके अनुरोध पर विचार किया गया। नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल के अनुसार, अब तक 216 व्यक्तियों ने टीजी कार्ड के लिए आवेदन किया है, जिनमें से केवल 17 को ही कार्ड प्राप्त हुआ है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  फिल्म योद्धा में दिशा पाटनी की हुई धमाकेदार एंट्री

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  फर्जी टीकाकरण मामला : दिलीप घोष का दावा, तृणमूल के पदाधिकारी हैं देबांजन!
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =