Images 2021 12 21T125624.073

कोलकाता के पास बनेगा एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जमीन की तलाश शुरू

कोलकाता। दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों के आवागमन के भार को कम करने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता के पास एक दूसरे विमानतल का निर्माण करने का निर्णय लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार ने कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना जिले में भूमि तलाशना आरंभ कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि नए विमानतल के लिए भांगर एक संभावित स्थान हो सकता है।

उन्होंने कहा कि हाल में मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने दक्षिण 24 परगना जिले के जिलाधिकारी पी. उल्गनाथन को निर्देश दिया है कि प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए ऐसी जमीन तलाशी जाये जहां एक अंतरराष्ट्रीय विमानतल का निर्माण किया जा सके।भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ने कहा, उत्तर 24 परगना जिले में स्थित दमदम हवाई अड्डे पर दबाव बहुत ज्यादा है। हमें कोलकाता के पास एक नए हवाई अड्डे के निर्माण की जरूरत महसूस हुई। सबसे अच्छी जगह दक्षिण 24 परगना हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  पंजाबी फिल्म 'चल भज्ज चलिये' से डेब्यू करने जा रही है रुबीना दिलैक

यह राज्य में दूसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा हो सकता है। उन्होंने कहा कि उल्गनाथन से ऐसी भूमि देखने को कहा गया है जहां तीन किलोमीटर लंबा रनवे बनाया जा सके। बता दें कि बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सिवाय उत्तर बंगाल में बागडोगरा एयरपोर्ट भी है। इसके आलावा दुर्गापुर के अंडाल में भी एक एयरपोर्ट है जिसका नाम काजी नजरूल एयरपोर्ट है। हालांकि यहां से ज्यादा विमानों का संचालन नहीं होता हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  2021 चुनाव बाद हिंसा मामले में TMC नेताओं के आवास पर छापेमारी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *