Arrest photo

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट से एक और बांग्लादेशी गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की पुलिस टीम ने गुरुवार देर रात पार्क स्ट्रीट के मार्क्विस स्ट्रीट इलाके से एक और बांग्लादेशी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बांग्लादेश के नरैल जिले के नूतनगंज निवासी 37 वर्षीय मोहम्मद अबीउर रहमान के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी रहमान बिना वैध दस्तावेजों के भारत में घुसा था। उस पर अवैध रूप से भारत में घुसने के बाद फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि उसने इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कई तरह की धोखाधड़ी और आपराधिक गतिविधियों के लिए किया।

इस मामले में लालबाजार पुलिस मुख्यालय ने आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अगस्त 2024 में बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद देश में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है।

जिसके कारण कई लोग अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर रहे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र एटीएस ने हाल ही में मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और नासिक में छापेमारी कर बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसे 14 पुरुषों और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − one =