Announcement of the National Executive of the Rashtriya Hindu Front Organization under the guidance of Indresh Kumar

इन्द्रेश कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा

  • समाजसेवी राकेश वर्मा पुनः बनाये गये पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष

कोलकाता। राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के मुख्य संरक्षक मा. डा. इन्द्रेश कुमार जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी जी द्वारा प्रदेश अध्यक्षगण की नियुक्तियों सहित संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गयी, जिसमे कोलकाता के मटियाब्रूज निवासी समाजसेवी एवं भाजपा नेता राकेश वर्मा जी को पुनः पश्चिम बंगाल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उन्होंने हमे बताया कि वह लंबे समय से संगठन द्वारा दिये गये विभिन्न दायित्व का पालन कर रहे है पिछले 12 वर्षो से संगठन द्वारा लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है।

जनसंख्या नियंत्रण कानून और यूनिफार्म सिविल कानून बनवाना तथा वक्फ बोर्ड की पूर्ण समाप्ति सहित सनातन समाज के समक्ष उपस्थित तमाम चुनौतियों के समाधान हेतु सतत कार्य करना संगठन का उद्देश्य है।

हमारा अंतिम लक्ष्य हिन्दू राष्ट्र की विधिवत घोषणा है। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारीयो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी जी, राष्ट्रीय संयोजिका बड़ी बहन ममता सहगल जी, एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री कृष्ण मुरारी जी का आभार व्यक्त किया जिन्होने उन्हें पुनः प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व विश्वास करके सौंपा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =