Paranormal investigator and handler of annabelle doll

‘Annabelle’ डॉल फिर लापता! हॉरर टूर पर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन की रहस्यमयी मौत

Annabelle doll missing: अमेरिका के मशहूर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा की रहस्यमयी मौत के बाद कई सवाल खड़ हो गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है। पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा की उम्र 54 वर्ष थी।

डैन रिवेरा अनुभवी पैरानॉर्मल इन्वेस्टीगेटर और न्यू इंग्लैंड सोसाइटी फॉर साइजिक रिसर्च (NESPR) के सीनियर लीड इन्वेस्टीगेटर थे। उन्होंने अमेरिकी सेना में सेवा दी थी और 10 वर्षों से ज्यादा समय तक भूत‑प्रेत और अलौकिक घटनाओं की जांच की थी।

बताया गया है कि ये घटना उस समय हुई जब उनके “डेविल्स ऑन द रन” नामक हॉरर टूर के सारे टिकट बिक चुके थे। बता दें कि इस टूर में एक डरावनी और श्रापित कही जाने वाली एनाबेले नाम की गुड़िया भी शामिल थी।

'Annabelle' doll missing again! Mysterious death of paranormal investigator Dan on horror tour

  • पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा  की मौत 

एडम्स काउंटी के कोरोनर फ्रांसिस डुट्रो के मुताबिक, जब रात को इमरजेंसी टीम रिवेरा के होटल रूम में पहुंची, तो उन्हें रिवेरा मृत हालत में मिले, लेकिन उस वक्त कमरे से चर्चित एनाबेले गुड़िया गायब थी। फिलहाल उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।

  • इस सीरीज से मिली थी पहचान

डैन रिवेरा को पैरानॉर्मल दुनिया में खास पहचान तब मिली जब उन्होंने ट्रैवल चैनल के “मोस्ट हॉन्टेड प्लेसेस” में बतौर इन्वेस्टिगेटर का काम किया। इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की सीरीज़ “28 डेज़ हॉन्टेड” समेत कई प्रोजेक्ट्स के निर्माता भी रहे।

यह भी पढ़ें:  RSS के गढ़ नागपुर में भाजपा पर बरसे राहुल गांधी, बोले- यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है

'Annabelle' doll missing again! Mysterious death of paranormal investigator Dan on horror tour

अपने काम के सिलसिले में वे न्यू इंग्लैंड सोसाइटी फॉर साइकिक रिसर्च के साथ अमेरिका भर में घूमे, जिसे एड और लोरेन वॉरेन ने 1952 में शुरू किया था। इस संस्था की खास बात यह थी कि इसमें रैग्डी एन डॉल जैसी डरावनी चीजों की प्रदर्शनी भी होती थी।

 

  • क्या है एनाबेल की कहानी?

'Annabelle' doll missing again! Mysterious death of paranormal investigator Dan on horror tour

1970 में इस एनाबोल डॉल को एक महिला ने साधारण गुड़िया के रूप में इसे अपनी बेटी के लिए खरीदा था. जल्दी इस डॉल को लेकर अनोखे अनुभव होने लगे. इसका अपने आप जगह बदल जाना,  अजीब तरह की आवाज निकलना, जैसी घटनाओं ने शक को बढ़ाया जांच करवाने पर इसे बहुत बुरी और खतरनाक आत्मा से ग्रसित बताया गया और इसे एक म्यूजियम में रख दिया गया

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  महंत गिरि ‘भारी मानसिक तनाव’ में थे, मानहानि से बचने के लिए की आत्महत्या की : सीबीआई

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बगदाद एयरपोर्ट पर हमला, दागे गए 3 रॉकेट
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − sixteen =