IMG 20260712 WA0047

पर्यावरण संरक्षण पर जोर देने की पहल

संदीप त्रिपाठी, हावड़ा। पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को एक नया आयाम देने के लिए हरियाली संस्था के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक हावड़ा में आयोजित की गई। बैठक में कम लागत में प्रभावी पौधरोपण और तकनीक के माध्यम से पौधों की निगरानी करने पर विशेष चर्चा हुई।

इस दौरान राजकुमार गुप्त ने सुझाव दिया कि नर्सरी, वन विभाग और पर्यावरण विभाग से संपर्क कर पर्यावरण अनुकूल पौधे की जानकारी ली जाए। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक ‘प्रोटोकॉल श्रेणी’ तय करने तथा पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसी क्रम में अजय प्रसाद ने स्कूलों में ‘ग्रीन जोन’ बनाने, हर महीने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने और पेड़ों पर क्यूआर कोड लगाने का प्रस्ताव रखा।

​तकनीक की भूमिका को रेखांकित करते हुए संस्था के आईटी हेड संदीप गुप्ता ने एक ऐप और यूनिक आईडी सिस्टम विकसित करने की बात कही जिससे पेड़ों को ट्रैक किया जा सके। बिनय कुमार ने इस प्रक्रिया में मैनुअल रिकॉर्ड को भी जरूरी बताया।

यह भी पढ़ें:  अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

बैठक में विनोद कुमार राउत ने अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों को प्राथमिकता देने और अमित जायसवाल ने संस्था को सक्रिय रखने के लिए हर महीने कम से कम एक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

​संदीप उपाध्याय (उर्फ डीएम) ने कहा कि उन ग्रामीण स्कूलों को चिन्हित किया जाए जहां हरियाली के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। रविवार को आयोजित इस बैठक में संस्था के मीडिया सलाहकार संदीप त्रिपाठी ने भी हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।

आज के इस चर्चा में अजय प्रसाद, राज कुमार गुप्त, विनय कुमार, संदीप त्रिपाठी, संदीप उपाध्याय, संदीप गुप्ता, अमित जायसवाल और विनोद कुमार राउत ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव व्यक्त किया।IMG 20260712 WA0000

ताज़ा  समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  डॉ. प्रभु चौधरी को हिंदी रत्न सम्मान से इंदौर में सम्मानित किया

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  IPL Update : 25 अक्टूबर को आईपीएल की दो नयी टीमों का होगा ऐलान
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =