IMG 20210103 WA0013

एक पहल संस्था का स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

सामाजिक एवं शिक्षण कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली हावड़ा की संस्था “एक पहल” द्वारा नववर्ष के उपलक्ष में स्नेह मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत लिट्टी-चोखा भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम काजीपाड़ा स्थित शांति विद्यालय के पास संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में भाजपा नेता उमेश राय, समाजसेवी राजा बाबू सिंह, सचिन त्रिपाठी, गौतम गोस्वामी, सुभाष झा, राजेंद्र राय, जयंत गुप्ता, मनोज सिंह पॉलीटिशियन, संजय सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, विवेक सिंह आदि प्रमुख थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारी आनंद कुमार तिवारी, चंद्र देव चौधरी, संतोष तिवारी, अंजनी राय, राकेश मिश्रा, विनोद यादव, हरेराम चौबे, मृत्युंजय मिश्रा, राजेश सिंह, भृगुनाथ पाठक, सुनील शुक्ला आदि की प्रमुख भूमिका थी। संस्था के चेयरमैन आनंद तिवारी ने बताया यह एक स्नेह मिलन कार्यक्रम है, जो वर्ष में एक बार हम लोग समाज से जुड़ने तथा समाज के विशिष्ट लोगों के लिए आयोजित करते हैं।

यह भी पढ़ें:  100 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, सीजेएम कोर्ट ने भेजा 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *