An artist from Bengal created a wonderful wax statue of Sunita Williams

बंगाल के इस मूर्तिकार ने बनाई अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की मूर्ति

Kolkata Hindi News : पश्चिम बंगाल आसनसोल के मोहिशीला कॉलोनी इलाके के रहने वाले मूर्तिकार सुशांत राय इन दिनों खूब चर्चे में हैं। चर्चे में इसलिए कि उन्होंने अंतरिक्ष में 9 महीने से अधिक समय बिताने वाली महिला अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की की मूर्ति बनाई है, जो पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों से लेकर विदेशों तक खूब चर्चे में है।

सुशांत राय की अगर माने तो उनको महिला अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की मूर्ति बनाने का विचार तब आया, जब उनको यह पता चला की सुनीता विलियम्स 9 महीने के अधिक समय से अंतरिक्ष यात्रा पर हैं।

एक महिला होने के नाते वो भी अंतरिक्ष मे इतने ज्यादा समय तक रहना बहुत बड़ी बात है। बता दें कि मूर्ति को देखने राज्य के कानून मंत्री से लेकर जिला शासक सहित कई कई लोग पहुंचे।

An artist from Bengal created a wonderful wax statue of Sunita Williams

मूर्तिकार सुशांत की अगर माने तो अगर किसी इंसान को एक कमरे मे एक दिन बंद करके रख दिया जाए तो उस इंसान की क्या हालत होती है। यह हम बहुत ही अच्छे तरीके से जानते हैं।

ऐसे में एक महिला होने के नाते वह अंतरिक्ष मे रहीं और सकुशल वापस धरती पर पहुँची। यह महिला सशक्तिकरण को दर्शाता है और हर उस महिला को यह प्रेरणा देने का काम करता है, जो महिला अपने जीवन में कुछ करना चाहती हैं।

  • मूर्ति को बनाने में लगे 2 महीने

बता दें कि इसके अलावा सुनीता विलियम्स छात्रों के लिए एक आदर्श हैं। खासकर उन छात्रों के लिए जो विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण में गहरी रुचि रखते हैं। काम के प्रति उनके समर्पण ने कई युवा दिमागों को प्रेरित किया है। सुशांत ने कहा उनको सुनीता विलियम्स की मूर्ति बनाने मे करीब ढाई लाख रूपए खर्च हुए। साथ ही अगर मूर्ति बनाने में लगने वाले अगर हम समय की बात करें तो उसमे करीब दो महीने लग गए।

  • ढाई लाख की आई लागत

बता दें कि सुशांत ने पूरी बात अपने मित्र को बताई जिसके बाद उनके मित्र ने उस पोशाक की तरह दिखने वाली दूसरी पोशाक करीब दस हजार रुपए में खरीदी और उस पोशाक को सुशांत तक पहुँचने मे करीब दस हजार रुपए खर्च हुए।

कुल मिलकर बीस हजार में सुनीता का पोशाक भी मिल गया और सुशांत की पूरी मेहनत सफल हो गई। मूर्ति को तैयार करने में करीब ढाई लाख की लागत आई।

An artist from Bengal created a wonderful wax statue of Sunita Williams

  • कई महापुरुषों की बना चुके हैं मूर्तियां

सुशांत पेशे से एक मूर्तिकार हैं उन्होंने कई नेता अभिनेता सहित कई महापुरुषों की मूर्तियां बनाई हैं। उनका यह मानना है कि सुनीता विलियम्स की मूर्ति बनाने में उनको एक अलग सा अनुभव तो प्राप्त हुआ ही साथ में उनको यह गर्व भी हो रहा।

यह भी पढ़ें:  जंगलमहल : सामूहिक विवाह, परिणय सूत्र में बंधे कई जोड़े

उन्होंने पूरे विश्व की एक ऐसी महान महिला की मूर्ति तैयार किया है, जो महिला पूरे महिला समाज के लिये प्रेरणा है। सुनीता विलियम्स की कुछ खासियतों की अगर हम बात करें तो सुनीता विलियम्स विश्व की सबसे प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं।

  • कौन हैं सुनीता विलियम्स?

बता दें कि सुनीता लिन विलियम्स का जन्म 19 सितम्बर 1965 को ओहियो, अमेरिका में हुआ था। उनका जन्म भारतीय पिता और स्लोवेनियाई मां से हुआ था। उन्होंने अमेरिकी नौसेना विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में डिग्री हासिल की और फिर इंजीनियरिंग प्रबंधन में मास्टर डिग्री भी हासिल की।

अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक चलने का रिकॉर्ड सुनीता विलियम्स के नाम है। उन्होंने अनेक मिशनों के तहत अंतरिक्ष में 300 से अधिक दिन बिताए हैं। अभियान 33 के दौरान उन्हें आई.एस.एस. का कमांडर भी नियुक्त किया गया था।

उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार जैसे विभिन्न पदक भी प्राप्त हैं। सुनीता विलियम्स दुनिया भर के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक आदर्श हैं। उनकी यात्रा युवा मस्तिष्कों को अपने सपनों का अनुसरण करने और दृढ़ संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित करती है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में परिवर्तन रैली के समापन से पहले मोदी कोलकाता में करेंगे रैली

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  डॉ. सौम्या चक्रवर्ती ने घुटने के प्रतिस्थापन के लिए रोबोटिक-सहायता प्राप्त समाधान VELYS के बारे में चर्चा की
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *