आम्रपाली दुबे का गाना सइयां जी सेल्फिस रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का गाना सइयां जी सेल्फिस हो गया है। आम्रपाली दुबे का नया गाना ‘सइयां जी सेल्फिस’ रिलीज कर दिया गया है।इस गाने में आम्रपाली अपने सइयां यानी एजाज़ अहमद से नाराज नजर आ रही है। गाने में खास बात यह है की गाने में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी आवाज़ दी है और साथ में आम्रपाली दुबे की आवाज़ भी खूब पसंद की जा रही है।

7 हेवेन भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल से रिलीज हुए इस गाने में आम्रपाली दुबे का इंडियन और वेस्टर्न दोनों लुक देखा जा सकता है।इस गाने का संगीत साजन मिश्रा ने दिया है वही गीतकार श्याम देहाती है। गाने का निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है और कोरिओग्राफर कानू मुख़र्जी है।

गॉडफादर में खेसारी लाल यादव के अपोजिट होगी यामिनी सिंह

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री यामिनी सिंह की जोड़ी फिल्म गॉडफादर में नजर आयेगी।खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह की जोड़ी जल्द ही रत्नाकर कुमार प्रस्तुत और पराग पाटिल निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘गॉडफादर’ में नजर आने वाली हैं। पराग पाटिल ने कहा कि ‘गॉडफादर’ एक बेहतरीन कथानक वाली फिल्म होगी। इसकी शूटिंग हम 18 जनवरी 2023 से करेंगे। फिल्म का निर्माण टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री कर रही है।

फिलहाल अभी हम लोग फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर फोकस कर रहे हैं। खेसारीलाल यादव नो डाउट इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में से एक हैं और फिल्म की कहानी उनपर शूट करने वाली है। वहीं, यामिनी इस फिल्म की फ़ीमेल लीड में फिट आती हैं। दोनों की केमेस्ट्री इन दोनों सोशल मीडिया में खूब पसंद भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *