13kol15 amit shah

मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला साल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा : शाह

नयी दिल्ली : भाजपा के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस बात पर जोर दिया कि यह कार्यकाल अपने कड़े एवं बड़े फैसलों के लिए जाना जाएगा जिन्होंने देश की शक्ल-ओ-सूरत बदल दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने छह साल के कार्यकाल में कई “ऐतिहासिक गलतियों’ को सुधारा और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी जो विकास की राह पर अग्रसर है। शाह ने ट्वीट किया, “ देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके दूसरे कार्यकाल के पहले साल पर मैं दिल से उन्हें बधाई देता हूं। यह ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा।”

नड्डा ने कहा कि मोदी ने अपनी दूरदर्शी नीतियों, निष्ठा और टीम भारत की भावना से देश के लोकतंत्र को नयी दिशा दी है और लोगों के कल्याण तथा देश का हित सरकार के प्रत्येक निर्णय में दिखता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के अन्य सदस्यों को सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर बधाई देता हूं।”

यह भी पढ़ें:  जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने की 'वनवास' की घोषणा....!

उन्होंने कहा, “मोदी सरकार का यह वर्ष कई उपलब्धियों से भरा हुआ है।” नड्डा ने कहा, “मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला साल अपने सख्त एवं बड़े फैसलों के लिए तथा चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए जाना जाएगा।” मोदी ने ऐसे निर्णय लागू किए जिनकी दशकों से प्रतीक्षा हो रही थी। इन फैसलों ने देश का चेहरा बदल दिया।”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  पात्र लाभार्थियों के बीच 2 करोड़ से अधिक बूस्टर खुराक दी गई : मनसुख मंडाविया
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *