Vlcsnap 2023 04 14 17h02m47s83

अमित शाह ने कहा : बंगाल में भाजपा सरकार होती तो किसी की हिम्मत नहीं होती रामनवमी की शोभायात्रा पर हमले करने की

बीरभूम। दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में रामनवमी की शोभायात्राओं पर हुए हमले को लेकर भी ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बंगाल में अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार होती तो किसी की हिम्मत नहीं होती रामनवमी की शोभायात्राओं पर हमला करने की। शाह ने कहा, “पश्चिम बंगाल सरकार की तुष्टीकरण राजनीति के कारण ही लोगों की राम नवमी पर हमला करने की हिम्मत बढ़ी। एक बार राज्य में भाजपा की सरकार बन गई तो किसी की हिम्मत नहीं होगी कि वो राम नवमी के जुलूस पर हमला कर सके। बंगाल को दीदी-भतीजे के संत्रास से मुक्ति दिलाने का एकमात्र रास्ता भाजपा है। घुसपैठ रोकने का एकमात्र रास्ता भाजपा है। गौ तस्करी रोकने का एकमात्र रास्ता भारतीय जनता पार्टी ही है।”

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, “मोदी जी द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं को दीदी प्रदेश के गरीबों तक पहुँचने नहीं देती। आयुष्मान योजना से आज भी आपको दूर रखा जा रहा है। एक बार बीजेपी को जीत दिलाइये, पांच लाख रुपये तक की आयुष्मान योजना का लाभ प्रदेश की जनता को भी मिलेगा।”

यह भी पढ़ें:  भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया

शाह ने कहा, “ममता दीदी और उनके भतीजे से मैं ये कहना चाहता हूँ कि जो करना है कर लीजिये लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ ये लड़ाई अब नहीं रुकेगी। दीदी ने इतने घोटाले किये कि ईडी को करोड़ों रूपये ट्रकों में भरकर ले जाने पड़े। जब इन भ्रष्टाचारियों को मोदी जी ने जेल में डाला, तो वो कह रही हैं कि अत्याचार हो रहा है। बंगाल के लोगों की नौकरी के पैसों का घोटाला करने वालों को जेल में डालना अत्याचार है?” जनसभा के बाद अमित शाह ने सिउड़ी इलाके में पार्टी के नवनिर्मित दफ्तर का उद्घाटन भी किया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  सिलीगुड़ी: महंगाई भत्ते की मांग को लेकर एबीपीटीए का उत्तर कन्या अभियान
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *