Trump

अमेरिका : संसद भवन पर हमले की जांच तेज हुई, ट्रंप के सहयोगी समेत पांच लोगों को समन जारी किए गए

वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद भवन ‘‘यूएस कैपिटल’’ पर छह जनवरी को हुए हमले की जांच कर रही एक समिति ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी रोजर स्टोन समेत पांच लोगों को सोमवार को समन जारी किए। सांसदों ने इस हमले से पहले हुई रैलियों की जांच तेज कर दी है। रोजर स्टोन, एलेक्स जोन्स और बाकी तीन लोगों पर छह जनवरी को हुई दो रैलियों को आयोजित करने और उसका प्रचार करने का आरोप है। समन में इन लोगों से दस्तावेज पेश करने और गवाही देने के लिए कहा गया है।

समिति के अध्यक्ष व मिसिसिपी से प्रतिनिधि, डेमोक्रेटिक पार्टी के बेनी थॉम्पसन ने कहा, ‘‘यह समिति रैलियों और उसके बाद कैपिटल तक हुए मार्च के बारे में जानकारी मांग रही है, जिनके दौरान हिंसक भीड़ ने यूएस कैपिटल पर हमला किया और हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा किया।’’ ‘हम यह जानना चाहते हैं कि इन कार्यक्रमों को किसने आयोजित किया, किसने इनकी योजना तैयार की, किसने इनके लिए धन दिया और किसने धन लिया। इसके साथ ही, आयोजकों ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों और कांग्रेस के साथ क्या बातचीत की थी, इसके बारे में जानना चाहते हैं।’’

यह भी पढ़ें:  विद्यालय परिसर में साकार हुई विद्यासागर की प्रेरणा, आवक्ष प्रतिमा का हुआ अनावरण

वहीं, कैपिटल बिल्डिंग पर हमले के दौरान की तस्वीरों में सदन की अध्यक्ष नैंन्सी पेलोसी के कार्यालय के भाषण-मंच को उठाए हुए दिख रहे फ्लोरिडा के एक व्यक्ति ने हिंसा में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है।अदालत के दस्तावेजों के अनुसार एडम जॉनसन (36) ने वॉशिंगटन संघीय अदालत में संसद भवन में घुसने संबंधी अपना अपराध स्वीकार कर लिया। संघीय अभियोजक जॉनसन के लिए जेल की सजा नहीं मांगने पर सहमत हुए हैं लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय न्यायाधीश 25 फरवरी को होने वाली सुनवाई में लेंगे।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना के अंग्रेजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय वेबीनार का सफल आयोजन
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  2024 से पहले यूपी की सड़कों को अमेरिका से भी बेहतर बनाना है - नितिन गडकरी
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =