15kol4

अमेरिका : मृतकों की संख्या 25,000 के पार

वाशिंगटन : अमेरिका में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को 25,000 के पार चली गई। देश में एक दिन में 2,129 लोगों की मौत हुई, जो एक दिन में मृतकों की सर्वाधिक संख्या है। अमेरिका की जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, मंगलवार तक 6,05,000 से अधिक अमेरिकी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जो इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित तीन अन्य देशों से अधिक है।

एक ही दिन में सर्वाधिक 2,129 अमेरिकियों की मौत हुई। इससे पहले 10 अप्रैल को एक ही दिन में 2,074 लोगों की मौत हुई थी। देश में इस बीमारी का केंद्र बने न्यूयॉर्क में अभी तक 2,03,020 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 10,842 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस वैश्विक महामारी पर व्हाइट हाउस के नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, अमेरिका इस विषाणु के खिलाफ लड़ाई में ठोस प्रगति करने की कोशिश कर रहा है। हमें इस अप्रत्यक्ष दुश्मन के कारण हर कीमती जान के खोने का गम है लेकिन अंधकार में भी हम प्रकाश की किरणें देख सकते हैं।

हम सुरंग देखते हैं और सुरंग के अंत में हम प्रकाश देखते हैं। अमेरिका में किसी भी देश के मुकाबले प्रति व्यक्ति सबसे अधिक आईसीयू बिस्तर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास हर 100,000 लोगों पर 34.7 आईसीयू बिस्तर हैं, जो इटली में 100,000 लोगों पर 12.5 बिस्तर, फ्रांस में 11.6 बिस्तर, स्पेन में 9.7 बिस्तर से कहीं अधिक हैं।

देश में कोरोना से लड़ने के लिए उठाए जाने वाले कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में 16,000 से अधिक वेंटीलेटर्स हैं जिनका इस वक्त इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − one =