IMG 20220911 WA0028

अलीगंज स्कूल के पूर्व छात्रों ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

  • स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण दिवस के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

मेदिनीपुर। स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण की वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को अलीगंज ऋषि राजनारायण गर्ल्स के पूर्व छात्रों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व सदस्यों व शुभचिंतकों सहित कुल 38 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व स्कूल परिसर में स्थित ऋषियों की मूर्तियों पर माल्यदान के साथ हुई। प्रख्यात लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रोशेनारा खान, नगरपालिका अध्यक्ष सौमेन खान,

सेवानिवृत्त जज एवं स्कूल की पूर्व छात्रा अंजलि सिन्हा, संगीतज्ञ जयंत साहा, सचिव सुब्रत सरकार, शिक्षक दीपांकर सन्निग्रही, सामाजिक कार्यकर्ता सह शिक्षक सुदीप कुमार खंडा व मणिकंचन रॉय समेत अन्य प्रमुखगणमान्य लोगों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ब्लड बैंक द्वारा रक्त संग्रह किया गया। संस्था की कार्यवाहक सचिव मिताली सिन्हा ने सभी को धन्यवाद दिया। सुतापा बोस और वर्णाली बोस ने समारोह का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =