IMG 20260202

स्कूल मैदान के जीर्णोद्धार हेतु पूर्व छात्र का योगदान

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के सबंग स्थित दशग्राम सतीशचंद्र सर्वार्थ साधक शिक्षा सदन के खेल मैदान के जीर्णोद्धार के लिए विद्यालय के पूर्व छात्र एवं चिकित्सक प्रोफेसर डॉ. निरंजन शीट ने पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। डॉ. शीट वर्तमान में रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

डॉ. निरंजन शीट वर्ष 1983 से 1985 के दौरान शिक्षा सदन के उच्च माध्यमिक विभाग के छात्र रहे हैं। विद्यालय से उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा है। मैदान की जर्जर स्थिति की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसके विकास के लिए आर्थिक सहयोग देने का निर्णय लिया। यह राशि विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सौंपी गई है।

डॉ. शीट चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे हैं। वे ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करते हैं। विद्यालय में उन्होंने ‘दीपक रंजन पट्टनायक स्कॉलरशिप’ की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्रों को शैक्षणिक सहायता दी जाती है।

इस सहयोग से विद्यालय के खेलकूद से जुड़े छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। विद्यालय प्रशासन, शिक्षक, अभिभावक एवं स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि मैदान के विकास से छात्र भविष्य में खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =