संवाददाता, चित्तरंजन : ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन, चित्तरंजन रेल कारखाना द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार साहा एवं जोनल सचिव सुभाष चंद्र ब्रह्म ने रेलवे के पदाधिकारियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत किया।
मौके पर कलाकारों ने आदिवासी वेश में आदिवासी संस्कृति का प्रदर्शन किया।
वहीं मुख्य अतिथि पीसीएमएम सीएलडब्ल्यू एके मेश्राम एवं पीसीईई सीएलडब्ल्यू एसके वर्मा तथा ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन, ईस्टर्न रेलवे कोलकाता के विशिष्ट अतिथि जोनल अध्यक्ष प्रेम चंद मुर्मू एवं जोनल सचिव डॉ समीर कुमार दास समारोह में शामिल हुए।
मौके पर आसनसोल मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष अजय उरांव, मंडल संगठन सचिव मनोज कुमार मंडल, मधुपुर शाखा सचिव उपेंद्र कुमार, अंडाल शाखा सचिव एसी मांडी, सुमन बेरा, विक्रम कुमार, रामचंद्र हेमब्रम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।


