कोलकाता : अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गा पूजा विसर्जन के अवसर पर निमतला घाट स्ट्रीट इलाके में सेवा शिविर लगाया गया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के मुख्य संरक्षक जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कैंप के तहत विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में पेयजल वितरित किया गया।
विगत कई वर्षों से दशमी के दिन यह सेवा होती आ रही है।
इस वर्ष भी संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतिमा विसर्जन के लिए रास्ते से गुजर रहे श्रद्धालुओं में पेयजल वितरित किया गया।

मौके पर समाज के मुख्य संरक्षक जयप्रकाश सिंह, महासचिव शंकर बक्श सिंह व संरक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे तो समाज वर्षभर जनसेवा कार्यों से जुड़ा रहता है।
इसके अलावा विभिन्न खास अवसरों पर सेवा शिविर आयोजित किए जाते हैं। गंगासागर में समाज का धर्मशाला निर्मित हो रहा है। सभी के सहयोग से जल्द ही भवन तीर्थयात्रियों की सेवा को समर्पित होगा।
उक्त मौके पर दिनेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, राज कुमार सिंह, अविनाश सिंह, अजय सिंह (कोन्नगर), छोटू सिंह, उदयभान सिंह, अजय सिंह (डनलप), प्रभात सिंह, प्रभुनाथ सिंह, सुधीर सिंह, हरिकेश सिंह (गुड्डन), विलास सिंह,
अभिनय सिंह, मृदुल सिंह, गोरा चंद सिंहराय, सिटीमय सिंहराय, अनिल सिंह (एडवोकेट), संजय सिंह, उमेश सिंह, आनंद मोहन सिंह, कमलेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, चंदन कुमार सिंह, बृज किशोर सिंह,
रमेश सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुनील सिंह, राकेश कुमार सिंह (बिरलापुर), शिव कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, मतिंद्र सिंह, नंदलाल प्रसाद, वीरेंद्र गौर, सुभाष तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रहे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।




