IMG 20260914 WA0007

अखिल भारतीय जनसंघ ने पश्चिम मेदिनीपुर में संगठन का किया विस्तार, ललित जायसवाल को जिला अध्यक्ष चुना गया

संवाद सूत्र, खड़गपुर। अखिल भारतीय जनसंघ के पश्चिम मेदिनीपुर जिला सम्मेलन में संगठन का विस्तार करते हुए नई जिला एवं स्थानीय इकाइयों का गठन किया गया। सम्मेलन में ललित जायसवाल को जिला अध्यक्ष, महेंद्र पांडेय को खड़गपुर टाउन अध्यक्ष तथा बेबी कोले को महिला इकाई का अध्यक्ष चुना गया।

संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बैठक में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ललित जायसवाल को जिला अध्यक्ष, महेंद्र पांडेय को टाउन अध्यक्ष और बेबी कोले को महिला इकाई का अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।

अपनी नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष ललित जायसवाल ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। उन्होंने कहा, “हमारी योजना खड़गपुर नगरपालिका के सभी 35 वार्डों में उम्मीदवार देने की है और इस योजना पर हम गंभीरता से कार्य करेंगे। हर वार्ड में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें:  बेस्ट अकैडमीसियन अवार्ड से अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मानित हुए डॉ. अश्वनी कुमार दुबे

अन्य नेताओं ने भी संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  साइंस सिटी, कोलकाता में होगा इंटरनेशनल म्यूजियम एक्सपो 2024 का आयोजन
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 9 =