अलीपुरद्वार : भाजपा पंचायत चुनाव के लिए तैयार, राज्य सरकार कर रही देर – सुकान्त मजूमदार

अलीपुरद्वार । भाजपा पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य की मुख्यमंत्री चुनाव के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए वे जल्दबाजी में पंचायत चुनाव नहीं कराना चाहती। इसके लिए फरवरी तक इंतजार करना होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने रविवार को अलीपुरदुआर में ये बातें कही। वे आज अलीपुरदुआर के मध्यपारा स्थित भाजपा के नए जिला कार्यालय के भूमि पूजन में आये हुए थे। मीडिया में बातचीत में उन्होंने तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी को कार्टूनिस्ट करार देते हुए उसकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा अभिषेक बनर्जी मिस कॉन्सेप्शन के साथ जी रहे हैं।

भाजपा जनप्रतिनिधियों के भरोसे नहीं चलती। जनप्रतिनिधि भाजपा का एक हिस्सा हैं। कुछ विधायकों को पार्टी में शामिल करा कर भाजपा को रोका नहीं जा सकता। इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू जैसे महारथी इससे पहले इस तरह की कोशिश कर चुके हैं। सुकान्त मजूमदार ने कहा अभिषेक बनर्जी सिर्फ एक कार्टूनिस्ट हैं। मजूमदार ने स्पष्ट कहा दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के पास केंद्रीय धन लाने की शक्ति नहीं है। भाजपा विधायकों ने राज्य में केंद्रीय अनुदान लाने की व्यवस्था किया है। लोगों के घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने पैसा दिया है।

उन्होंने राज्य सरकार से काला धन उगाहने को कहा। साथ ही उन्होंने लोगों को तृणमूल को पैसा नहीं देने के लिए कहा। सांसद मजूमदार ने कहा केंद्र से आने वाले पैसे का हिसाब देना ही होगा। ये आपसे जनता के कल्याण पर खर्च करने के लिए हैं। झाल्दा विधानसभा पर कुछ दिनों बाद कांग्रेस का कब्जा हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में तृणमूल की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा जनता हरा चुकी है, कोर्ट में हारने के बाद ही इस सरकार को शर्म नहीं है। गौरतलब है आज अलीपुरद्वार जिले के लताबाड़ी ग्राम पंचायत के तृणमूल के उप प्रमुख सहित कुल तीन तृणमूल पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *