Screenshot 2023 11 12 15 28 32 29 F598e1360c96b5a5aa16536c303cff92

अलीपुर: एक कमरे में करें दुनिया के 422 दैवीय स्वरूपों के दर्शन

विनय कुमार, कोलकाता। भगवान शिव के क्रोध भरे तांडव से जब पृथ्वी पर प्रलय का खतरा बढ़ने लगा, तब उन्हों रोकने के लिए भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से मां सती के शरीर को खंड-खंड कर दिया। मां सती के शरीर के हिस्से धरती पर जहां गिरे, वहां एक शक्तिपीठ की स्थापना हुई। ऐसे कुल 51 शक्तिपीठों का निर्माण हुआ। इन शक्तिपीठों समेत दुनिया में माता की करीब 422 स्वरूपों की पूजा होती है। उन सभी स्वरूपों के दर्शन कोलकाता के अलीपुर स्थित शक्ति माता देवी विश्वदर्शन संग्रहालय में कर सकते हैं।

न्यू अलीपुर के 65 वर्षीय प्रवीर कुमार मिश्रा ने गहन शोध व अध्ययन के बाद 2015 में इस संग्रहालय की स्थापना की थी। प्रवीर जी बताते है, “गहन धार्मिक आस्था के कारण बचपन से ही मुझे देवी-देवताओं में विशेष रूची थी। छोटी उम्र से ही अपनी माँ के साथ यात्रा करते समय मैं विभिन्न शक्ति पीठों से देवी दुर्गा और माँ काली की तस्वीरें खींचता था और अपने घर के एक कमरे में देवी-देवता की तस्वीरें और मूर्तियां इकट्ठा करता था।”

यह भी पढ़ें:  बंगाल नियुक्ति भ्रष्टाचार || तृणमूल विधायक आदिति मुंशी के पति को साथ ले गई सीबीआई!

1699854562248उन्होंने कहा, “ब्रह्मा-विष्णु-महेश्वर से लेकर राधाकृष्ण, लक्ष्मी-गणेश, नवदुर्गा, पंचदुर्गा, जगद्धात्री, शिव तक, नियमित रूप से सभी हिंदू देवताओं की मूर्तियों और छवियों की पूजा करता हूं। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस संग्रहालय का उद्घाटन किया था। बहुत से लोगों को पता भी नहीं है कि शहर के बीचो-बीच ऐसा कोई संग्रहालय भी है। 2022 में यूनेस्को के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संग्रहालय का दौरा किया था।”

उन्होंने बताया, “यह संग्रहालय आम लोगों के लिए खुला रहता है। केवल पूजा के दौरान इसमें प्रवेश की अनुमति नहीं है। नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, यूएई, ब्रिटेन, पाकिस्तान, अगानिस्तान, मलेशिया समेत भारत के अन्य राज्यों के देवी-देवताओं की तस्वीरें यहां संग्रहित की गई है।” बता दें कि इस विशेष संग्रहालय के लिए प्रवीर कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समेत कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उनके नाम 32 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बंगाल के राज्यपाल ने किया फोर्ट विलियम का दौरा, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  आईआईटी खड़गपुर ने किया 100 दिनों में 100 पेटेंट का आह्वान
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 18 =