मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री आलिया भट्ट मई 2022 में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर सकती है। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में प्रदर्शित हुयी है, जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया है। आलिया अब हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। आलिया अभिनेत्री गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट कथित तौर पर अप्रैल में रणबीर कपूर से शादी करेंगी। शादी के बाद आलिया अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) के लिए उड़ान भरेगी।

टाइगर श्रॉफ ने लगाई 13 फीट ऊंची जंप

बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने 13 फीट ऊंची जंप लगायी है, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टागइर श्रॉफ अपनी जबरदस्त फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। टाइगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह लगभग 13 फीट ऊपर लगे फायर सेफ्टी वॉटर पाइप को जंप लगा कर छू रहे हैं।इस वीडियो को टाइगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here