कोलकाता : राज्य में गर्मी का प्रकोप बढ़ने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर दोपहर के समय चिलचिलाती धूप से लोग बेचैन हो रहे हैं। इस बीच अलीपुर मौसम विभाग ने महानगर समेत कई जिलों में शुक्रवार तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हालांकि इस समय बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में जलवाष्प राज्य में प्रवेश कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है। अगले कुछ दिनों में उत्तर बंगाल के अधिकांश जिलों में आपदा का खतरा मंडरा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण बंगाल में भी आंधी-तूफान का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक बंगाल के लगभग सभी जिलों में आंधी-तूफान जारी रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक इस समय बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में जलवाष्प राज्य में प्रवेश कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है।
अगले कुछ दिनों में उत्तर बंगाल के अधिकांश जिलों में आपदा का खतरा मंडरा रहा है। कोलकाता सहित लगभग सभी दक्षिणी जिलों में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
बीरभूम, नदिया, पश्चिम बर्दवान और मुर्शिदाबाद में आंधी-तूफान आने की प्रबल संभावना है। माैसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि, अगले रविवार और सोमवार तक छिटपुट तूफान जारी रहने की संभावना है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

