Kolkata india on rainy day1

बंगाल में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में भारत और बांग्लादेश के तटीय इलाकों के पास एक नया चक्रवातीय दबाव बन गया है ,जो अगले 48 घंटों में निम्न दबाव में परिवर्तित हो सकता है इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है ।

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवातीय सिस्टम के प्रभाव से खासकर दक्षिण बंगाल के तटीय और पश्चिमी जिलों में व्यापक वर्षा होने की आशंका है। रविवार सुबह भले ही कुछ स्थानों पर सूरज की झलक दिखी हो लेकिन पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं और मौसम उमस भरा रहेगा ।

कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस दबाव का प्रभाव पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड और मध्यप्रदेश तक देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम बांग्लादेश से लेकर मध्यप्रदेश तक फैली ट्रफ रेखा के माध्यम से सक्रिय है जिससे भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है।

दक्षिण बंगाल के जिलों जैसे दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है इसके अलावा बीरभूम ,मुर्शिदाबाद ,नदिया और कोलकाता सहित पूरे दक्षिण बंगाल में रविवार से मंगलवार तक भारी बारिश का अलर्ट है ।

यह भी पढ़ें:  बंगाल: कांग्रेस मुख्यालय में हंगामा, टिकट बंटवारे को लेकर दो गुटों में झड़प, एक घायल

उत्तर बंगाल के ऊपरी पांच जिलों में भी बिखरी हुई भारी बारिश हो सकती है और बाकी सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है साथ ही गरज और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है ।तेज हवाएं 30 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

रविवार को कोलकाता में सुबह से ही बादल छाए रहे और सूरज की किरणें नहीं दिखीं तापमान न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा पूरे राज्य में फिलहाल एक मजबूत मानसूनी प्रणाली सक्रिय है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित यह चक्रवात ओडिशा पश्चिम बंगाल और झारखंड होते हुए मध्यप्रदेश की ओर बढ़ेगा साथ ही एक अन्य ट्रफ रेखा अरब सागर से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की ओर फैली हुई है ,जिससे पूर्वी मध्यप्रदेश में भी चक्रवातीय गतिविधि तेज हो गई है।

इन सब कारणों से बंगाल सहित पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने खासकर 30 जून तक राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है कुछ क्षेत्रों में जलजमाव और जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें:  Kolkata Durga Puja 2020 : 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों की मरम्मत पूरा करने का निर्देश

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  दक्षिण बंगाल में गरजेंगे बादल, उत्तर में भारी वर्षा का अनुमान : IMD
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *