Kolkata Rain

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में तेज़ आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी

Rain Alert in Kolkata :  कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के ज़िलों में तेज़ आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।  बंगाल के अधिकांश ज़िलों में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि तापमान में ज़्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा और गर्मी तथा उमस बनी रहेगी।

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, आगामी मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से बुधवार से दक्षिण बंगाल में भारी बारिश शुरू हो सकती है। विशेष रूप से तटीय ज़िलों में बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है।

बुधवार से शुक्रवार तक दक्षिण बंगाल के अधिकतर ज़िलों में बिखरी हुई भारी बारिश हो सकती है। वहीं शनिवार और रविवार को पूरे दक्षिण बंगाल में आंधी और बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

  • कब होगी, कहां, कितनी बारिश?

सोमवार: उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया ज़िलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

मंगलवार: उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में भी यही स्थिति बनी रह सकती है।

बुधवार: दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। यहां 70 से 100 मिमी तक बारिश हो सकती है।

गुरुवार: उपरोक्त सभी ज़िलों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

शुक्रवार और शनिवार: पूरे दक्षिण बंगाल में बारिश और तेज़ हवाओं की तीव्रता और बढ़ सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − thirteen =