अनिल बेदाग, मुंबई, 7 जनवरी 2026: सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने अपने आगामी मेगा एंटरटेनमेंट शो ‘व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून’ की दूसरी ब्रांड फ़िल्म जारी कर दी है, जिसमें बॉलीवुड के ख़ान अक्षय कुमार अपनी सिग्नेचर कॉमिक टाइमिंग और मास अपील के साथ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं।
पहली ब्रांड फ़िल्म की तरह ही यह नया कैंपेन भी सिचुएशनल कॉमेडी, रोज़मर्रा की हल्की-फुल्की शरारत और शब्दों के मज़ेदार खेल से सजा है, जो परिवार के साथ बैठकर देखने लायक है।
यह ब्रांड फ़िल्म पूरी तरह सिचुएशनल कॉमेडी पर आधारित है, जिसमें अक्षय कुमार की शानदार कॉमिक टाइमिंग और मास अपील को बखूबी दर्शाया गया है।

रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़ी हल्की-फुल्की परिस्थितियों, शब्दों के मज़ेदार खेल और अचानक पैदा होने वाली गलतफहमियों के ज़रिये यह फ़िल्म दर्शकों को शो की मूल भावना से जोड़ती है। नई ब्रांड फ़िल्म का निर्देशन और निर्माण विकास बहल ने अपने प्रोडक्शन हाउस गुड को के तहत किया है।
क्यों है यह ब्रांड फ़िल्म खास?
- पैन-इंडिया अपील – भाषा, संस्कृति और सीमाओं से परे हास्य
- रिलेटेबल सिचुएशन्स – रोज़मर्रा की गलतफहमियां और ओवर-द-टॉप रिएक्शन्स
- फैमिली एंटरटेनमेंट – बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबके लिए मज़ेदार
- अक्षय का जादू – उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेसिव बॉडी लैंग्वेज फिल्म को और भी मजेदार बनाती है
दोनों ब्रांड फ़िल्में मिलकर शो की उत्सुकता, खेल और मनोरंजन की भावना को एक सशक्त नैरेटिव में बांधती हैं।
कैंपेन के क्रिएटिव विज़न पर बात करते हुए विकास बहल ने कहा, “हम चाहते थे कि भारतीय दर्शक शो से तुरंत कनेक्ट करें, लेकिन उसकी चंचलता और मज़ेदार टोन भी बरकरार रहे। अक्षय कुमार के साथ काम करते हुए शब्दों की शरारत और सिचुएशनल ह्यूमर को दिखाना बेहद सहज हो गया।”
इस दूसरी ब्रांड फ़िल्म के ज़रिये शो की टैगलाइन “अब मैटर करेगा हर एक अक्षर, जब घूमेगा जादू का चक्कर” को और मजबूती मिलती है। पहला कैंपेन जहां दर्शकों को शो की दुनिया से परिचित कराता था, वहीं यह नया वीडियो उत्सुकता, मनोरंजन और गेम के रोमांच को और गहराई देता है।
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया को उम्मीद है कि अक्षय कुमार की मौजूदगी और यह मज़ेदार कैंपेन ‘व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून’ को भारतीय टेलीविज़न के सबसे बड़े फैमिली एंटरटेनमेंट शोज़ में शामिल करने में अहम भूमिका निभाएगा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।


