Akshara Singh

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षरा सिंह ने शेयर की फोटो

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने धनुरासन करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक फोटो शेयर की। फोटो में वह ब्लैक कलर के टाइट्स और मैचिंग टॉप में नजर आ रही हैं। वह पार्क में धनुरासन करती दिख रही हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने हिंदी में कैप्शन लिखा, “करिए योग, रहिए निरोग… अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट में, अक्षरा ने अपना एक क्लोजअप शॉट शेयर किया, जिसमें उनका मेकअप और हेयरस्टाइल काफी हॉट लुक दे रहा है। फोटो में उन्होंने वाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ है। बोल्ड मेकअप के साथ वह काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है। वह कैमरे की ओर देखकर पोज दे रही हैं।

उन्होंने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कैच योर आई…” इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट में लिखा, “फैंटास्टिक।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप तो साउथ की हीरोइन जैसी लग रही हो… भोजपुरी की शेरनी।”

Akshara Singh shared a photo on International Yoga Day 

अक्षरा को अब से पहले पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘डिफेंडर’ में सिंगर मनकीरत औलख के साथ देखा गया था। इस गाने को मनकीरत, रेणुका पंवार और शेव ने गाया है।

उन्होंने साल 2010 में रवि किशन की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद 2011 में वह फैमिली ड्रामा ‘प्राण जाए पर वचन ना जाए’ में नजर आईं। अक्षरा, पवन सिंह और खेसारी लाल जैसे भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं।

वह ‘सत्यमेव जयते’, ‘सौगंध गंगा मैया के’, ‘सत्या’, ‘तबादला’, ‘धड़कन’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। अक्षरा ऐतिहासिक ड्रामा ‘पोरस’ का भी हिस्सा रही हैं, इसमें उन्होंने महारानी कदिका की भूमिका निभाई थी।

भोजपुरी के अलावा, उन्होंने हिंदी टीवी सीरियल में भी काम किया है। वह 2015 में ‘काला टीका’ और ‘सर्विस वाली बहू’ में दिखाई दी। उन्होंने महाकाव्य ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में गांधारी का किरदार निभाया। वह कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं।

यह भी पढ़ें:  'मैंने पायल है छनकाई..' को लेकर नेहा कक्कड़ पर भड़कीं फाल्गुनी पाठक

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बिग बॉस मराठी: सोनाली राउत ने बताया रियलिटी शो की चमक के पीछे गंदगी का सच?
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *