कोलकाता हिन्दी न्यूज | 09 अगस्त 2026: अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज व अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवा ट्रस्ट की तरफ से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का भव्य अभिनंदन किया गया।
महाजाति सदन में आयोजित सामूहिक समारोह के दौरान समाज के मुख्य संरक्षक जयप्रकाश सिंह, ट्रस्ट के सचिव कृष्णा कुमार सिंह व शिव शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री का शॉल ओढ़ाकर, महाराणा प्रताप की तस्वीर अंकित मेमेंटो और गुलदस्ता भेंटकर सम्मान किया।
गंगासागर धर्मशाला का उद्घाटन आश्वासन
ट्रस्ट सचिव कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे गंगासागर स्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज की धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे।
इसके लिए समाज की तरफ से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को धर्मशाला से संबंधित बुकलेट भी प्रदान की गई।
उपस्थित गणमान्य
मौके पर अजय सिंह (हावड़ा), आरपी सिंह, चंद्रिका बक्श सिंह, विजय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, प्रभात सिंह, मदन सिंह, अनिल मास्टर, अजय सिंह (डनलप), राकेश सिंह सहित समाज के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

