IMG 20250621 WA0026

अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

अपवा पीड़ित पत्रकारों के अधिकार और सम्मान दिलाने में अदा कर रहा अहम भूमिका- राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत

पत्रकारों पर उत्पीड़न का अपवा किसी भी कीमत पर नहीं करेगा बर्दास्त- प्रदेश अध्यक्ष ओ.पी. गुप्ता

प्रतापगढ़। अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक शारदा संगीत महाविद्यालय विद्यालय प्रतापगढ़ में हुई। जहां पूरे प्रदेश भर के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। दर्जन भर से अधिक पत्रकारों ने संगठन के प्रति अपनी भारी आस्था जताई और अपवा की सदस्यता ली। बैठक में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई। बाद में सर्व सम्मति से चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न कराया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रतापगढ जिले के ओ.पी. गुप्ता को मनोनीत किया गया।

जितेंद्र श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ विभा जी को जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर, रीता वर्मा को जिला उपाध्यक्ष सुल्तानपुर, प्रदीप कुमार पाण्डेय को जिलाध्यक्ष प्रतापगढ, विजय बहादुर सिंह सोलंकी, जे.एन. बरनवाल को जिला उपाध्यक्ष, आशीष कुमार मौर्य को जिलाध्यक्ष रायबरेली, शिवांशु मिश्रा जिलाध्यक्ष अमेठी, डॉ. घनश्याम पटेल जिलाध्यक्ष प्रयागराज, प्रमोद कुमार पाण्डेय जिलाध्यक्ष जौनपुर, अमरजीत पाण्डेय प्रभारी अयोध्या जिला, मनोज कुमार को मंडल प्रभारी अयोध्या मनोनीत किया गया।

अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत ने कहा कि यह अपवा संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने के साथ ही दबे कुचले पत्रकारों के हितों व सम्मान के लिए सदैव संघर्षरत रहा है आगे भी उनके हक एवम अधिकार के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा।

यह भी पढ़ें:  बंगाल : पाथरप्रतिमा विस्फोट मामले में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष ओ.पी. गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी दबे कुचले पत्रकार के खिलाफ अन्याय होगा तो अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ईट से ईट बजाने का काम करेगा।

मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन पूरे भारत में कई प्रदेशों में अपना परचम लहरा रहा है। आने वाले समय में पत्रकारों को पेंशन सहित तमाम सरकारी सुविधाओं से लाभान्वित किया जाए जिसके लिए सरकार को मजबूर किया जायेगा।

जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि हम अपवा के जनक के द्वारा प्रेषित कल्याणकारी एजेंडे को सभी पत्रकारों के बीच में ले जायेगे। हमें उम्मीद ही नही विश्वास भी है की हमारी इस जनहित लड़ाई में सबका साथ जरूर मिलेगा।

इसके पहले माता सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वल कर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया। बाद में आए हुए सभी पत्रकारों का सारस्वत सम्मान किया गया।

इस दौरान जितेन्द्र श्रीवास्तव, विमलेश कुमार, विभा, अशोक कुमार वर्मा, हरिकेश चौरसिया, राजेन्द्र कुमार, रीता वर्मा, संतोष पाण्डेय, रविन्द्र नाथ दुवे, सिद्धांत शुक्ला, उदय प्रताप वर्मा, आरिफ खान, रानी, राजीव कुमार गुप्ता, शिवशंकर गौड।

यह भी पढ़ें:  एसईआरएमयू के शिविर में 20 यूनिट रक्तदान

मनोज कुमार, रामु वर्मा, मो. हई, दिनेश कुमार चौरसिया, डॉ. जे.एन. बरनवाल, रामलाल सरोज, प्रमोद कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार, अमरजीत पाण्डेय, धनश्याम पटेल, प्रदीप कुमार पाण्डेय, वी.के. सिंह, विजय बहादुर सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  कोलकाता : 15 साल बाद दुर्गा पूजा, मुस्लिम समाज उठा रहा है पंडाल का खर्च
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =